Breaking News
Home / Uncategorized / एलिम्को एवं रैड क्रॉस के सहयोग से पंचायत भवन में दिव्यांगजनों के लिए कार्यक्रम

एलिम्को एवं रैड क्रॉस के सहयोग से पंचायत भवन में दिव्यांगजनों के लिए कार्यक्रम

करनाल 21 दिसम्बर , एलिम्को एवं रैड क्रॉस के सहयोग से 26 दिसम्बर को प्रात: 9 बजे स्थानीय पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकिल, व्हील चेयर, कानों की मशीन तथा अन्य कृत्रिम अंग वितरित किए जाएंगे। ये उपकरण उन दिव्यांगजनों को वितरित किए जाने हैं, जिनकी गत अक्तूबर माह में उपमंडल स्तर पर मेडिकल जांच की गई थी। यह जानकारी जिला रैड क्रॉस सचिव डा. सुनील कुमार ने दी। इस कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने पात्र दिव्यांगों से अपील की कि वे 26 दिसम्बर को पंचायत भवन करनाल में आयोजित शिविर में पहुंचकर कृत्रिम अंग व उपकरण प्राप्त करें।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *