Breaking News
Home / Education / यूनिवर्सिटी सीनियर सैंकेडरी मॉडल स्कूल के छात्रों ने संसद भवन का किया भ्रमण

यूनिवर्सिटी सीनियर सैंकेडरी मॉडल स्कूल के छात्रों ने संसद भवन का किया भ्रमण

कुरुक्षेत्र 21 दिसम्बर –  यूनिवर्सिटी सीनियर सैंकेडरी मॉडल स्कूल के छात्रों ने गत्त दिवस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान देश की सबसे बड़ी पंचायत संसद भवन का भ्रमण किया। छात्रों ने जया बच्चन सहित देश के कई दिग्गज नेताओं से सांझा किए और संसद भवन का भ्रमण कर संसदीय कार्रवाई को भी देखा। गत दिवस स्कूल की प्राधानाचार्य प्रोमिला बतरा के नेतृत्व में 42 छात्रों का एक दल संसद भ्रमण के लिए गया था। स्कूल की प्राधानचार्य प्रोमिला बतरा ने बताया कि छात्रों ने संसद भवन की लाईब्रेरी, सेंटर हॉल का अवलोकन करने के साथ-साथ संसद की कार्रवाई को भी देखा और जाना कि किस तरह से देश के नेता देश को सही दिशा देने के लिए संसद में अपने विचार रखते है। देश की सबसे बड़ी पंचायत को देखकर छात्रों को बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। सेंटर हॉल में छात्र फिल्म अभिनेत्री व राज्यसभा सदस्य जया बच्चन से मिले और उनसे बातचीत की। इसके अलावा कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी, राज्यसभा सदस्य रामकुमार कश्यप, साक्षी महाराज सहित देश के कई दिग्गज नेताओं से मिले और उनसे बातचीत की। छात्रों में संसद की कार्रवाई देखने को लेकर भारी उत्साह था।

उन्होंने बताया कि छात्रों ने जहां दिन मे संसद भवन का अवलोकन किया वहीं इसके बाद छात्रों ने लोटस टेम्पल, इंडिया गेट व नेहरु संग्रहालय का भी अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान छात्राओं ने अपने पाठयक्रम से सम्बन्धित कई ऐतिहासिक व संवैधानिक चीजों को जहां बारीकि से देखा वहीं उनके बारे में जाना भी। इस यात्रा से छात्रों को जीवन में काफी लाभ मिलेगा। छात्रों के हित के लिए समय-समय पर शैक्षणिक यात्राए करवाई जाती है। छात्रों के साथ स्कूल के शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारी भी भ्रमण पर गए थे।

About postnow

Check Also

डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र  25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *