कुरुक्षेत्र 25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता को अपने मत का निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से प्रयोग करना चाहिए। प्रत्येक मतदाता को अपने जहन में इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि उसका नाम मतदाता सूची में शामिल है या नहीं। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार मतदाता सूची में शामिल नाम वाला व्यक्ति ही अपने मत का प्रयोग करने का अधिकार रखता है। इसलिए सभी को मतदाता सूचियों में भी अपना नाम दर्ज करवाना चाहिए। उपायुक्त पंचायत भवन के सभागार में जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से 10वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में किसी भी व्यक्ति को अपने मत का प्रयोग सुविधानुसार करने का अधिकार है। कोई भी व्यक्ति सहजता से अपने वोट को एक स्थान से दूसरे स्थान पर हस्तांतरित कर सकता है। उन्होंने कहा कि मतदाता को पहचान पत्र बनाने तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। उसे समय रहते मतदाता सूची में भी अपने नाम को शामिल करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मत का प्रयोग न करने से देश को नुकसान होता है। अच्छे नागरिक व जिम्मेवार व्यक्ति का कर्तव्य बनता है कि अपने मत का प्रयोग करके देश की प्रगति में अपना योगदान दें। उन्होंने चुनाव से सम्बन्धित सभी जानकारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा टोल फ्री नम्बर 1950 के बारे में विस्तार से बताया।
Home / Education / डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India