Breaking News
Home / Uncategorized / किसान क्लब के सदस्यों के लिए आयोजित किया गया नेतृत्व विकास, संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम

किसान क्लब के सदस्यों के लिए आयोजित किया गया नेतृत्व विकास, संवेदीकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम

करनाल 24 दिसम्बर, राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक द्वारा भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान में किसान क्लब के सदस्यों हेतु नेतृत्व विकास, संवेदीकरण एवं जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक महाप्रबंधक सुशील कुमार ने किसान क्लब के सदस्यों को अपने क्लब में अच्छे नेतृत्व प्रदान करने के बारे में जानकारी देते हुए उनसे रोल मॉडल के रूप अपने आप को स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने ऋण के जरिये विकास के सिद्धांतों का उल्लेख करते हुए ऋण का सदुपयोग करने और उसकी समय पर चुकौती करने की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया।
उन्होंने बताया की किसान क्लब एक मंच प्रदान करता है जिसके माध्यम से किसान उत्पादक संघ के रुप मे संगठित होकर सयुंक्त रूप से खाद, बीज, दवाईंयां, आदि खरीदकर जहां व्यय में कमीं की जा सकती वहीं संयुक्त रूप से उत्पादन बेचने से अधिक मुनाफा भी कमा सकता है। इस कार्यक्रम में सदस्यों को किसान क्रेडिट कार्ड, सरंक्षित सब्जियों की खेती, नेगोशिएबल वेयरहाउस रसीद, नाबार्ड की विभिन्न सब्सिडी स्कीमों तथा प्रधानमन्त्री जन-धन योजनाओं के बारे मे जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम में डा. विजय अरोड़ा, प्रधान वैज्ञानिक, सीसीएसएचएयू, उचानी ने किसानों को मृदा सरंक्षण, जैविक खाद, आदि के बारे में जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर डॉ. अनुज, प्रधान वैज्ञानिक, भारतीय गेहूँ एवं जौ अनुसंधान संस्थान ने गेहूँ की फसल की पैदावार में आने वाली बीमारियों, रोकथाम, कीटनाशकों के प्रयोग, फसलों के अवशेष प्रबंधन, छोटी जोतों में खेती करने, किसानों की आय दुगना करने, नयी तकनीकों जैसे टर्बो हैपी सीडर, जीरो टिल, खरपतवार व मंडूसी से बचाव आदि पर विस्तार से चर्चा की। आत्मा राम, जिला मत्स्य अधिकारी ने किसानों को मछली की खेती कर मुनाफा लेने तथा सरकार से मिलने वाली विभिन्न सब्सिडी के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने मछली पालन से जल सरंक्षण तथा उस पोषणयुक्त पानी के जरिये जैविक खेती के बारे में जानकारी दी। डा. एस एस लठवाल, प्रधान वैज्ञानिक, एनडीआरआई ने किसानों को पशुधन को विभिन्न प्रकार की बिमारियों से बचाव के उपाय, पशुओं के रखरखाव, दूध उत्पादन तथा पशुपालन को रोजगार के रूप में अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में खेड़ी मानसिंह, संगोही, गोरगढ़, कमालपुर रोड़ान, अंजनथली, कल्वेहड़ी, पधाना, सैदपुरा तथा बजीदा रोड़ान के किसान क्लब के किसानों ने भाग लिया ।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *