Breaking News
Home / Uncategorized / हरियाणा सरकार विकास और जन कल्याण के साथ-साथ किसानों से जुडे मुद्दों पर भी विशेष प्राथमिकता पर काम कर रही है: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

हरियाणा सरकार विकास और जन कल्याण के साथ-साथ किसानों से जुडे मुद्दों पर भी विशेष प्राथमिकता पर काम कर रही है: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

चण्डीगढ़, 24 दिसम्बर- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार  विकास और जन कल्याण के साथ-साथ किसानों से जुडे मुद्दों पर भी विशेष प्राथमिकता पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने की योजना पर तेजी से कार्य आरम्भ किया है और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के माध्यम से अब खेतों को जाने वाले रास्तों को ईंटों के खडौंजे से पक्का करके किसानों को सुविधाजनक रास्ते उपलब्ध करवाने की योजना तैयार की है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 25 किलोमीटर लंबे खेतों के रास्तों को खडांैजे लगाकर पक्का किया जायेगा और आगामी वित्त वर्ष में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 100-100 किलोमीटर ऐसे रास्तों को पक्का करने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना के माध्यम से किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की गई है। उन्होंने किसानों से आहवान किया कि वे इस योजना का लाभ उठाएं क्योंकि सरकार द्वारा दिये जाने वाले मुआवजे की तुलना में फसल का नुकसान होने पर बीमा कंपनियों के माध्यम से अधिक मुआवजा मिलता है।
मुख्यमंत्री आज अम्बाला जिला के गांव चौडमस्तपुर में 100 करोड रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन करने के उपरांत एक विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर 78.94 लाख रुपये की राशि से अम्बाला शहर में बनने वाली लघु सचिवालय, अम्बाला शहर में 2.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले स्वर्ण जयंती पार्क  का शिलान्यास किया। उन्होंने धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के गांव लखनौर साहिब में 37 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले माता गुजरी पशु चिकित्सा एवं पशुधन विकास सहायक महाविद्यालय का शिलान्यास भी किया। इस महाविद्यालय के लिए प्रथम चरण में 13.46 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई गई है और शेष राशि चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध होगी। उन्होंने गांव चौडमस्तपुर में 5.90 करोड़ रुपये की लागत से बनाये गये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के नये भवन का उदघाटन भी किया। उन्होंने इस मौके पर पौधारोपण करने के साथ-साथ विधायक असीम गोयल द्वारा तैयार किये गये चार वर्ष कार्यकाल के विकास पत्र का विमोचन भी किया।
उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों के कार्यकाल में सीएलयू, बदलियों, बिल्डर्ज को लाईसैंस देने सहित हर सरकारी कार्य में भ्रष्टाचार होता था जिस पर वर्तमान सरकार ने अंकुश लगाया है। उन्होंने कहा कि एक निजी एंजैसी द्वारा करवाये गये सर्वे में प्रदेश में वर्ष 2014 में भ्रष्टाचार 51 प्रतिशत था जो जनवरी, 2018 में मात्र 19 प्रतिशत दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार शेष 19 प्रतिशत भ्रष्टाचार को भी जन-जागरण और जनता के सहयोग से समाप्त करेगी और इसके लिए प्रत्येक नागरिक को रिश्वत न देने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों मेंं इन दिनों चल रहे आपसी घमाशान का मुख्य कारण कुर्सी नहीं है बल्कि भ्रष्टाचार के माध्यम से जमा किये गये धन के बंटवारे को लेकर लडाई हो रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार ने विकास को गति दी है और वर्ष 2014 के 61 हजार करोड़ के बजट की तुलना में इस वित्त वर्ष में 1 लाख 15 हजार करोड़ का बजट उपलब्ध करवाया गया है। उन्होंने कहा कि इस बजट के अलावा भ्रष्टाचार के कारण होने वाले 35 से 40 हजार करोड़ रुपये के सरकारी खजाने के नुकसान को रोककर भी विकास कार्र्याे के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता ने विकास की राजनीति का समर्थन किया है और प्रदेश में हुए 5 नगर निगम चुनाव में भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशियों ने बडे अंतर से जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि अब भाई-भतीजावाद, क्षेत्रवाद की राजनीति का युग समाप्त हो चुका है और लोग केन्द्र व हरियाणा में विकास की राजनीति को समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास के साथ-साथ सरकार सामाजिक दिशा में भी सुधार के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत कन्या भू्रण हत्या पर रोक लगाने में काफी हद तक सफलता हासिल हुई है और स्वच्छता मानकों में भी प्रदेश को प्रथम स्थान हासिल हुआ है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए 25 लाख स्कूली बच्चों द्वारा पेड़ लगाये गये है।
श्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में अभूतपूर्व सुधार किया गया है। उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र पर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ-साथ आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना के तहत प्रदेश के 15.50 लाख गरीब और जरूरमंद परिवारों को वर्ष में 5 लाख रूपये तक के निशुल्क ईलाज की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कार्यक्रम में भी अम्बाला जिला से सम्बन्धित 5 लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना के ई गोल्डन कार्ड वितरित किये और बताया कि जिला में अब तक 12000 परिवारों के  ऐसे कार्ड तैयार किये जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना के तहत बीपीएल, एएवाई कार्डों के अतिरिक्त प्रदेश के खाकी राशन कार्ड धारक परिवारों को भी अनुदान पर रसोई गैस कनैक्शन उपलब्ध करवाये जा रहे हैं। जनसभा में मुख्यमंत्री द्वारा जनता से ऐसे परिवारों के बारें में जिनके पास गैस कनैक्शन नहीं है, पूछे जाने पर 5 महिलाओं ने कनैक्शन न होने की बात कही और मुख्यमंत्री ने मंच पर ही अतिरिक्त उपायुक्त को आदेश दिये कि वे 48 घंटे में इन परिवारों को अनुदान गैस कनैक्शन योजना का लाभ उपलब्ध करवायें। उन्होंने बताया कि शिवधाम नवीनीकरण योजना के तहत प्रदेश के सभी गांवों में रास्ता, चारदीवारी, पेयजल और शैड जैसी सुविधाओं से वंचित शमशान भूमियों और कब्रिस्तानों में यह सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 750 करोड़ रूपये की राशि का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी तीन महीने में सभी शमशान भूमियों और कब्रिस्तानों मेंं यह सुविधा उपलब्ध हो जायेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा के प्रचार-प्रसार विशेष महिला शिक्षा पर विशेेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गत चार वर्षों में प्रदेश में 44 कालेज स्थापित किये गये है जिनमें 29 महिला कालेज शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में केवल 9 स्थान ऐसे चिन्हित हुए है जहां पर लडकियों को कालेज शिक्षा के लिए 15 किलोमीटर या इससे अधिक का सफर तय करना पड़ता है, इन स्थानों पर भी आगामी वर्ष में महिला कालेज स्थापित करने की योजना है। उन्होंने बताया कि राजनैतिक लाभ के लिए लोगों को बिजली के बिल न भरने के लिए उकसाया जाता रहा है जबकि बिजली उपलब्ध करवाने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। वर्तमान सरकार ने लोगों को बिजली के बिल भरने की आदत डालकर लाईन लॉस को कम किया है और अब 24 घंटे बिजली देने के साथ-साथ बिजली की दरों में भी भारी कमी की गई है।
उन्होंने कहा कि नौकरियों के नाम पर भी प्रदेश में भाई-भतीजावाद होता रहा है लेकिन वर्तमान सरकार ने मैरिट के आधार पर नौकरियां दी है। लंबे समय से निराश बैठे युवाओं को पिछले साढे 4 वर्षों में पारदर्शी तरीके से नौकरियां भी दी है और यहां तक कि साधारण परिवारों के युवा एचसीएस तक की नौकरियां प्राप्त करने में सफल हुए है। उन्होंने कहा कि तृतीय श्रेणी से एचसीएस मनोनीत करने के भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगाया गया है और अब उन्ही योग्य तृतीय श्रेणी कर्मियों को एचसीएस बनाया जायेगा जो सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों को पूरा करेंगे।
सांसद रतन लाल कटारिया ने कहा कि पूर्व सरकारों ने विकास के नाम पर लोगों को गुमराह किया है जबकि केन्द्र में मंत्री होने के बावजूद 10 वर्ष में पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने इस क्षेत्र के विकास की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर भी महागठबंधन के माध्यम से अवसरवादी राजनीति करने वाले लोग जमा हो रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकास की राजनीति का कोई विकल्प नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत का सम्मान बढा है और हरियाणा में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में तीव्र गति से विकास हो रहा है।
श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में एक समान विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के 5 चुनाव में विपक्ष के सभी दल मिलकर चुनाव लड रहे थे लेकिन जनता ने विकास की राजनीति का समर्थन करते हुए भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशियों को रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करवाई है। म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत प्रदेश में 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है और यह कीर्तिमान 52 वर्षों में केवल मनोहर सरकार ने ही स्थापित किया है।
विधायक श्री असीम गोयल ने कहा कि पूर्व सरकारों के कार्यकाल में विकास के नाम पर केवल शिलान्यास होते रहे है लेकिन पहली बार ऐसी सरकार सत्ता में आई है जिसने शिलान्यास के साथ-साथ विकास परियोजनाओं का उदघाटन भी स्वयं किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आज अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र में 100 करोड़ रूपये अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन किया गया है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *