Breaking News
Home / Education / सूचना एवं तकनीकी विकास से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हुआ क्रान्तिकारी बदलाव : कुलपति

सूचना एवं तकनीकी विकास से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में हुआ क्रान्तिकारी बदलाव : कुलपति

कुरुक्षेत्र।  कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूजीसी मानव संसाधन विकास केन्द्र व कम्प्यूटर साईंस विभाग के संयुक्त तत्वाधान में इंफोरमेशन टैक्रॉलाजी विषय पर रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया गया। 21 दिन तक चले इस कार्यक्रम के अंतिम दिन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा मुख्यातिथि के रूप में मौजूद थे। कुलपति ने प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सूचना एवं तकनीकी विकास के कारण देश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में क्रान्तिकारी बदलाव हुआ है जिसका फायदा सभी को पहुंचा है। नई पीढ़ी को शिक्षित करने के लिए शिक्षकों को अधिक से अधिक नई तकनीक का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंफोरमेशन टैक्नालॉजी के माध्यम से सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछडे लोगों तक भी शिक्षा को पहुंचाया जा सकता है, उनके अनुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय विद्यार्थियों व शिक्षकों को शिक्षा के लिए बेहतरीन वातावरण देने के लिए प्रयासरत रहता है। यूजीसी मानव संसाधन विकास केन्द्र की निदेशिका प्रो. नीरा वर्मा ने बताया कि रिफ्रेशर कोर्स के लिए पूरे देश से विभिन्न विषय विशेषज्ञों को व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया गया।  कार्यक्रम के संयोजक डॉ. प्रदीप कुमार ने कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस रिफ्रेशर कोर्स में विभिन्न विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के 68 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मंच का संचालन डॉ. ऋचा लांगयान ने किया। प्रो. राकेश कुमार ने उपस्थित मुख्यातिथि, प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रतिभागियों ने अपनी फीडबैक प्रस्तुत की। कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा ने प्रमाण पत्र वितरित करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। रिफ्रेशर कोर्स का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में प्रो. राकेश कुुमार, प्रो. सुखदेव सिंह, प्रो. संजय त्यागी, प्रो. राजेन्द्र नाथ व प्रो. संजीव शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र  25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *