Breaking News
Home / Uncategorized / हिंदू-सिख एकता के प्रतीक बजरंगी सरदार कुलवंत सिंह भट्टी को पत्नी शोक

हिंदू-सिख एकता के प्रतीक बजरंगी सरदार कुलवंत सिंह भट्टी को पत्नी शोक

कुरुक्षेत्र। श्री लक्ष्मी रामलीला ड्रामाटिक क्लब के मुख्य निर्देशक हिंदू-सिख एकता के प्रतीक बजरंगी सरदार कुलवंत सिंह भट्टी की धर्मपत्नी मंजीत कौर कल अपनी प्रभु के श्री चरणों मे समा गई। वे 62 वर्ष की थी। वे अपने पीछे 4 बेटों व 1 बेटी का परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर शहर की कई संस्थाओं ने शोक प्रकट किया है। जिनमें श्री कृष्ण सेवा समिति के प्रधान सुभाष गुप्ता, दुखभंजन मंदिर समिति, श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति, श्री मोनिंदर कुमार मौदगिल प्रधान श्री दुख भंजन मंदिर सेवा समिति (रजि.) व शहीद बाबा जीवन सिंह एवं मजहबी सिख सुधार सभा व श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्वार सभा व शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने मंजीत कौर के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि वे एक समाजसेवी महिला थी उनके निधन से समाज को काफी क्षति हुई है व भगवान कुलवंत सिंह भट्टी व उनके परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *