Breaking News
Home / Crime / मिठाई का डब्बा देने के बहाने घर में घुसकर लूट करने वाले आरोपियों को किया काबू

मिठाई का डब्बा देने के बहाने घर में घुसकर लूट करने वाले आरोपियों को किया काबू

कुरुक्षेत्र , 27 दिसंबर जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने मिठाई का डब्बा देने के बहाने घर में घुसकर लूट करने वाले आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल कीI यह जानकारी पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र श्री सुरिंदर पाल सिंह ने दी

  यं जानकारी देते हुए श्री सिंह ने बताया कि मिठाई का डब्बा लेकर घर में घुस कर एक महिला को हथियारों बल पर बंदक बना कर नकदी तथा जेवरात लूटने वाले गिरोह को काबू करके उनसे लूटकर ले जाये गए जेवरात तथा नकदी बरामद करने में कामयाबी हासिल की I अपराध शाखा -1 के प्रभारी निरीक्षक केवल सिंह के नेतृतव में  करते हुए उपनिरीक्षक जगपाल, ए एस आई विरेन्दर, ए एस आई सतनारायण, मुख्य सिपाही इशम सिंह, मुख्य सिपाही बलदेव सिंह चालक, सिपाही अमित कुमार, सिपाही पवन कुमार की टीम ने मिठाई का डिब्बा देने के बहाने घर में घुसकर महिला को बंदक बना कर लूटने वाले गिरोह के आरोपी वजीर चन्द उर्फ वजीरा पुत्र लखमी चन्द वासी अशोक नगर करनाल, फरियाद खान पुत्र लालदीन वासी नागल पट्टी थाना खिदरा बाद जिला यमुनानगर, कृषण पुत्र नफे सिंह वासी अमर गढ़ थाना बुटाना जिला करनाल को काबू उनके कब्ज़ा से साडे बारह तोले सोना तथा 20 हजार रूपये नकद बरामद करने में कामयाबी हासिल की I इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए श्री सिंह ने बताया कि 27 नवम्बर को दो लड़के कृष्णा नगर गामडी में रहने वाली एक महिला को मिठाई का डिब्बा देने के बहाने घर में घुसकर उसको उसी के घर में बंदक बनाकर दिन दिहाड़े लाखो रूपये तथा जेवरात लूटकर फरार हो गए थे जिस पर मामला दर्ज करके जाँच अपराध शाखा -1 के प्रभारी निरीक्षक केवल सिंह को सौंपी गयी थी जिसने भरसक प्रयास करके अपने सहयोगी टीम के साथ आरोपियों को काबू किया है दिनांक 22 दिसंबर की रात को अपराध शाखा 1 की टीम ने वजीर चन्द पुत्र लखमी चन्द को नाईट डोमिनेशन के दौरान देशी कट्टे तथा एक जिन्दा कारतूस सहित काबू किया था जिसको तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जिसने पूछताछ पर बताया था कि उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर कृष्णा नगर गामडी में मिठाई का डिब्बा देने के बहाने घर में घुसकर एक महिला को हथियार के बल पर उसी के घर में बंदक बनाकर लूटपाट की थी इसकी निशान देही पर फरियाद खान पुत्र लालदीन वासी नागल पट्टी यमुनानगर व कृषण पुत्र नफे सिंह को गवर्नमेंट कॉलेज करनाल के पास से काबू किया जिनको माननीय अदालत से दो/दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गयाI पुलिस रिमांड अवधि की दौरान स्वीकार किया कि वह तीनो एक मोटर साईकल पर कृष्णा नगर गामडी में आये थे वजीरा तथा फरियाद घर में चले गए थे तथा कृषण बाहर मोटर साईकल पर खड़ा रहा था पुलिस ने वजीरा से 10 हजार रूपये नकद, कृष्ण से 4 हजार रूपये व लूट के पैसों से खरीद किया गया एक सैमसंग का मोबाइल तथा फरियाद से 6 हजार रूपये बरामद किये है घर से लुटे गए दो सोने के कड़े, एक गले का सोने का सेट, एक सोने की चैन , दो लेडीज अंगूठी तथा कानों की झुमकी साड्डे बारह तोले सोना गुलाब बाग़ हरिद्वार से  बरामद किया I जिनको आज माननीय अदालत के आदेश से 14 दिन के लिए जिला कारागार कुरुक्षेत्र भेज दिया  इसी प्रकार अपराध शाखा -1 के प्रभारी निरीक्षक केवल सिंह के नेतृतव में काम करते हुए उपनिरीक्षक जगपाल, ए एस आई विरेन्दर, ए  एस आई सतनारायण, मुख्य सिपाही इशम सिंह, मुख्य सिपाही बलदेव सिंह चालक, सिपाही अमित कुमार, सिपाही पवन कुमार की टीम ने 19 नवम्बर को रविंदर कुमार उर्फ जोगिन्दर पुत्र शिव चरण वासी नूरवाला पानीपत को गिरफ्तार किया था जिसने स्वीकार किया था कि वह अपने साथियों जिसमे दो अन्य लड़के तथा एक महिला के साथ मिलकर लोगों को लूटने का काम करते है वह अपनी साथी महिला को सुनसान जगह पर अकेली खड़ी कर देते थे वह किसी भी व्यक्ति से लिफ्ट लेकर उसके साथ बैठ जाती थी हम उसका पीछा करके उन दोनों को किसी अंजान जगह पर ले जाकर उसको ब्लैक मेल करते थे जिसके सम्बन्ध में अनिल कुमार पुत्र फूल सिंह वासी बराना जिला पानीपत का गिरफ्तारी वारंट जारी करवाकर उसके घर पर रेड की जिसको रेड के दौरान उसके घर से काबू करके तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसने पुलिस रिमांड अवधि के दौरान गहनता से पूछताछ पर बताया कि रविंदर कुमार व एक अन्य साथी की मुलाकात जेल में हुई थी उसका एक साथी जो अभी फरार है उसकी एक महिला के साथ मुलाकात थी वह चारों एक कार तथा मोटर साईकल पर सवार होकर शिकार की तलाश में निकलते थे तथा मौका लगते ही वारदात को अंजाम दे देते थे I पुलिस ने आरोपी से सुरजा राम्पुत्त्र सुमेर चन्द वासी रामगढ़ थाना सदर पीपली से लुटे गए 10 हजार रूपये तथा वारदात में प्रयोग की गई मोटर साईकल हीरो हौंडा HF DELUXE को बरामद कर लिया इसके अन्य साथी तथा महिला की गिरफ्तारी बकाया I

About postnow

Check Also

गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने की नीति को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

कुरुक्षेत्र 8 जनवरी। उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि विभिन्न मामलों में अनियमितता, गलत, अनैतिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *