Breaking News
Home / Crime / मार पिटाई करके छीना झपटी करने के दो आरोपी काबू

मार पिटाई करके छीना झपटी करने के दो आरोपी काबू

कुरूक्षेत्र 27 दिसम्बर। थाना शहर थानेसर पुलिस ने मारपिटाई करके छीना झपटी करने के दो आरोपियों को किया काबू। यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि गत दिवस देव राज वासी समाना मंडी पटियाला हाल किरायेदार अमीन रोड कुरूक्षेत्र ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि दिनांक 24 दिसम्बर को साहिल पुत्र कुलभूषण वासी सुभाष मण्डी कुरूक्षेत्र और अकुंष पुत्र महेन्द्र वासी न्यू पटियाला बैंक कालोनी ने उसकों उसके घर के सामने डण्डों के साथ मारा पिटा और 9500 रूपये दो मोबाइल फोन छीन कर मौके से भाग गयें । जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करकें जांच आरम्भ कर दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को सुन्दरपुर पुल के निचे से गिरफतार कर लिया है।

About postnow

Check Also

गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने की नीति को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

कुरुक्षेत्र 8 जनवरी। उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि विभिन्न मामलों में अनियमितता, गलत, अनैतिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *