कुरूक्षेत्र 28 दिसम्बर। जिला कुरूक्षेत्र में अलग अलग जगहों से 3 मोटरसाइकिले चोरी होने के मामले दर्ज किये गये। अतेश कुमार पुत्र मदन लाल निवासी गुरू नानक पुरा मोहल्ला झांसा रोड कुरूक्षेत्र ने पुलिस को दी अपनी शिकायत मे बताया कि दिनांक 23 दिसम्बर को वह उसकी मोटरसाईकिल न0 एचआर 07 जेड-9993 मार्का स्पलैण्डर प्लस को ब्रहमसरोवर पर खडी करके कुछ काम गया था । जब वह वापिस आया तो उसकी मोटरसाईकिल ब्रहमसरोवर पर नही थी जिसकी उसने अपने तौर पर हर जगह तलाश किया पर मोटरसाईकिल नही मिली। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कोई अज्ञात चोर उसकी मोटरसाईकिल को चोरी करके ले गया है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके मोटरसाइकिल की तलाश शुरू कर दी है। एक अन्य मामले में बलजीत सिंह वासी बोहली ने थाना सदर थानेसर में पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि दिनांक 20 दिसम्बर को वह उसकी मोटरसाईकिल न0 एचआर 07जेड-1620 होण्डा शाईन को पिपली खडी करके पर कुछ काम गया था । जब वह वापिस आया तो उसकी मोटरसाईकिल पिपली पर नही थी जिसकी उसने अपने तौर पर हर जगह तलाश किया पर मोटरसाईकिल नही मिली। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कोई अज्ञात चोर उसकी मोटरसाईकिल को चोरी करके ले गया है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके मोटरसाइकिल की तलाश शुरू कर दी है।
एक अन्य मामले में अंकुर वासी किर्ती नगर ने थाना सदर थानेसर मे पुलिस को दी अपनी शिकायत मे बताया कि दिनांक 26 दिसम्बर को वह उसकी मोटरसाइकिल न0 एचआर07-एक्स-2631 को मिनी जू पिपली पर खडी करके कुछ काम गया था । जब वह वापिस आया तो उसकी मोटरसाईकिल मिनी जू पिपली पर नही थी जिसकी उसने अपने तौर पर हर जगह तलाश किया पर मोटरसाईकिल नही मिली। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कोई अज्ञात चोर उसकी मोटरसाईकिल को चोरी करके ले गया है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करके मोटरसाइकिल की तलाश शुरू कर दी है।
Post Now India Post Now India