Breaking News
Home / Uncategorized / महिला सिपाही पद के लिए 73 परीक्षा केन्द्रों में 22600 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा: उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया

महिला सिपाही पद के लिए 73 परीक्षा केन्द्रों में 22600 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा: उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया

करनाल 28 दिसम्बर, जिलाधीश एवं उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने कहा कि 30 दिसम्बर को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से पुलिस के सिपाही के पद के महिला उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए जिले में 73 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं इनमें से करनाल शहर में 64 व घरौंडा क्षेत्र में 6 तथा मधुबन के स्कूलों में 3 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में 22600 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। यह परीक्षा दो सत्रों में ली जाएगी 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक व सायं के सत्र में 3 बजे से लेकर 4 बजकर 30 मिनट तक आयोजित की जाएंगी। जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
परीक्षा के दौरान कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा परीक्षा का सुचारु रुप से संचालन करने के लिए के लिए जिलाधीश डॉ. आदित्य दहिया द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों के आसपास 200 मीटर की परीधि में धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए है। यह आदेश 30 दिसम्बर 2018 को सुबह 10 बजकर 30 मिनट से लेकर सांय 4 बजकर 30 मिनट तक जारी रहेंगे। इस समयावधि के दौरान किसी भी व्यक्ति को परीक्षा केन्द्र की 200 मीटर की परीधि में किसी भी प्रकार का हथियार, मोबाईल फोन, वाई-फाई यंत्र ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इतना ही नहीं परीक्षा केन्द्रों के आसपास फोटोस्टेट की मशीनें भी बंद रखी जाएंगी। इन आदेशों की अवहेलना करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
फ्लाईंग स्क्वायड के लिए 18 अधिकारियों को दी जिम्मेदारी
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा महिला पुलिस सिपाही की भर्ती की परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने घरौंडा के एसडीएम मो. इमरान रजा व करनाल के एसडीएम नरेन्द्र पाल मलिक को फ्लाईंग स्क्वायड का अपने-अपने क्षेत्र का नोडल अधिकारी बनाया गया है तथा सीटीएम अनुपमा सांगवान को प्रश्र पत्र का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार 18 अधिकारियों को फ्लाईंग स्क्वायड की जिम्मेदारी दी गई है जिनमें पीडबल्यूडी के एसडीओ सवित पन्नू, एचएसएमबी के एसडीओ सुनील कुमार, हाऊसिंग बोर्ड के ओम प्रकाश, कृषि विभाग के एडीओ गौरव मेहता, निसिंग के बीईओ राजीव भुटानी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. बलबीर सिंह सिसोदिया, केडबल्यूएस के एसडीओ मुकुल कथूरिया, पीडबल्यूडी के एसडीओ संदीप शर्मा, सिंचाई विभाग के एसडीओ नितिन भट्ट, जिला बागवानी अधिकारी मदन लाल, पंचायतीराज निसिंग के एसडीओ परविन्द्र सिंह, जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ रणबीर सिंह, पंचायतीराज नीलोखेड़ी के एसडीओ लव कुमार, डबल्यूडीसी के एसडीओ संजीव कुमार हंस, कृषि विभगा के एडीओ संजीव कुमार, सिंचाई विभाग के एसडीओ  विक्रम, पंचायतीराज घरौंडा के एसडीओ नारायण दत्त, घरौंडा पीडबल्यूडी के एसडीओ राजकुमार चावला शामिल हैं।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *