Breaking News
Home / Education / प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर सिस्टम: नीरज वर्मा

प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर सिस्टम: नीरज वर्मा

कुरुक्षेत्र 29  दिसंबर।   एजुसेट सिस्टम हरियाणा के जनरल मैनेजर नीरज वर्मा ने कहा कि  प्रदेश के सभी 14130 सरकारी स्कूलों में जल्द ही सोलर सिस्टम लगवाएं जाएंगें। इनमे से 150 करोड़ की लागत से 2307 स्कूलों में लगाए जाने वाले सोलर सिस्टम के लिए तो टैंडर भी हो चुका है। वे शनिवार को उपमंडल पिहोवा के गांव खिदरपुरा के राजकीय स्कूल में उमंग समाजसेवी संस्था द्वारा आयोजित पहचान पत्र वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
इस मौके पर नीरज वर्मा, एनआईसी के प्रभारी विनोद सिंगला व उमंग संस्था के अध्यक्ष देवीलाल बारना ने संस्था द्वारा विद्यालय के बच्चों के लिए बनाए गए पहचान पत्रों को विद्यार्थियों को भेंट किया। इससे पहले विद्यालय में पहुंचने पर सभी अतिथियों का विद्यालय इंचार्ज सुरजीत सिंह, जितेंद्र सिंह व संदीप ढिल्लों ने फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। इस मौके पर नीरज वर्मा ने कहा कि मार्च तक जिन स्कूलों में एजुसेट सिस्टम बंद पड़े है उन्हें भी सुचारू किया जाएगा। वहीं जल्द ही प्रदेश के सरकारी स्कूलों में आईसीटी लैब व स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे।
उन्होंने उमंग संस्था द्वारा शिक्षा सुधार में किए जा रहे प्रयासों की जमकर प्रशंसा की। एनआईसी के प्रभारी विनोद सिंगला ने कहा कि आज के बच्चे कल का भविष्य हैं और उन्हें विद्यार्थी काल से ही अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए ताकि प्रतिस्पर्धा के इस युग में प्रत्येक चुनौती का सामना कर सकें। इस बात को ध्यान में रखते हुए शिक्षकों को कर्तव्यनिष्ठा के साथ दायित्व निभाना चाहिए। उमंग संस्था के अध्यक्ष देवीलाल बारना ने कहा कि अब सच मे सरकारी स्कूल बदल रहे हैं।
उन्होंने संस्था की ओर से विद्यालय को हर सम्भव सहयोग देने की बात कही। इस मौके पर विद्यालय की छोटी-छोटी बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया। इस मौके पर गांव के सरपंच पति शमशेर ढूल, महेंद्र पाल शर्मा, प्राइमरी इंचार्ज सुरजीत, शिक्षक जितेंद्र सिंह, राजकुमार, सुभाष, बालकिशन, सतपाल, हर्ष, रजत, दीपक, सुनील मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र  25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *