Breaking News
Home / Uncategorized / शाहाबाद हल्के के हर गांव व नगर का हो रहा चहुंमुखी विकास:बेदी

शाहाबाद हल्के के हर गांव व नगर का हो रहा चहुंमुखी विकास:बेदी

शाहाबाद मारकंडा 31 दिसम्बर राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने रविवार को देर सायं हल्के के गांव मलिकपुर में 20 लाख रूपए की लागत से हुए विकास कार्यों का उदघाटन किया। गांव में पहुंचने पर सरपंच राजरानी के पति परमाल व नंबरदार जगीर सिंह ने पगडी व शाल के साथ राज्यमंत्री का स्वागत किया व गांव के विकास हेतू मांगपत्र राज्यमंत्री को सौंपा। राज्यमंत्री ने गांव के विकास हेतू 50 लाख की ग्रांट देने की घोषणा की।
राज्यमंत्री ने कहा कि अब तब गांव मलिकपुर में 39 लाख रूपए के विकास कार्य सम्पन्न हो चुके हैं। हल्के के 39 गांवों में पीने के पानी के लिए पाईप लाईन बिछाने के लिए 6 करोड़ 60 लाख 50 हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई थी जिसमें से 2 करोड़ 80 लाख 80 हजार रूपए खर्च करके पाईप लाईन का कार्य पूर्ण करवाया गया है। तीन गावों में महात्मा गांधी बस्ती योजना के अन्तर्गत पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए 16 लाख 41 हजार रूपए की राशि प्राप्त हुई थी जिसमें से 7 लाख 78 हजार रूपए खर्च करके कार्य पूर्ण करवाया गया हैं। विभिन्न-विभिन्न गांवों में 9 नये नलकूप लगाने पर 1 करोड 2 लाख 55 हजार रूपए की राशि खर्च की गई है तथा पीने का पानी उपलब्ध करवाया गया है। शाहबाद पीने के पानी की नई पाईप लाईन मंजूरशुदा कालोनियो मे बिछाने के लिए 5 करोड़ 7 लाख रूपए की राशि प्राप्त हुई थी जिसमें से 2 करोड़ 73 लाख 35 हजार रूपए खर्च करके पाईप लाईन का कार्य पूर्ण करवाया गया है।
इस मौके पर समाजसेवी परमाल सिंह अमरजीत, प्रिंस, जयसिंह, शमशेर सिंह व हरभजन सिंह सहित अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। राज्यमंत्री ने सभी का पार्टी के पटके व फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया और कहा कि पार्टी में सभी का पूरा मान सम्मान दिया जाएगा । इस अवसर पर इस अवसर पर कर्णराज सिंह तूर, मंडलाध्यक्ष गोपाल राणा, विक्रम अटवान, रामकुमार सूढपुर, गामडी के सरपंच जगीर सैनी, तेवर खान नहरमाजरा, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान मलकीत सिंह ढकाला, वाईस चेयरमैन रिंकू चहल खरींडवा,  विजय मछरौली, सरपंच अमरजीत सिंह मामूमाजरा,  अमरीक दामली, सरपंच बख्शीश सिंह नलवी, सर्बजीत कलसानी,  जंगबीर सिंह मोहनपुर,  बाज सिंह मदूदां, कल्याण सिंह रामनगर, ब्लॉक समिति मैंबर दलजीत जीत त्यौडी,  लाभ सिंह अहमदपुर,मैंबर ब्लॉक समिति नरेश खेड़ा, अमरजीत संभालखी,  युवा ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र पाडलू, राजबीर पाडलू, रामचंद्र डाडलू, रामकरण सैनी यारा, नरेंद्र कौशल नगला, कंवरपाल तंगौर, बलवान सिंह मलिकपुर, सुरेंद्र सिंह, रणधीर सिंह, एस.डी.ओ. पंचायती राज जिले सिंह, सुरेंद्र शर्मा, थाना प्रभारी दीदार सिंह, दीपा सरपंच डेरा सलपानी कलां, बलजीत सिंह ढिल्लों डेरा चीबा,  नरेश खेड़ा, सरपंच ओमप्रकाश बड़ाम, हरिपुर के सरपंच करनैल सैनी,नीटू राणा, यादविंद्र राणा, बिट्टू थड़ौली, रणधीर सिंह उदारसी, डेरा सलपानी कलां सूरत ङ्क्षसह सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *