कुरुक्षेत्र, 31 दिसम्बर। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक होने वाले 34वें उत्तर भारतीय अंतर क्षेत्रीय युवा समारोहों में विभिन्न राज्यों के 36 विश्वविद्यालयों ने भाग लिया जिसमें कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने नाट्य विधा में ओवरऑल चैंपियन प्राप्त किया व नृत्य विधा में ओवरऑल चैंपियन का खिताब प्राप्त किया इसके साथ ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा लोक नृत्य लोक वाद्य यंत्र एकांकी लघु नाटिका शास्त्रीय नृत्य व अन्य विधाओं में भाग लिया जिसमें विश्व विद्यालय के विद्यार्थियों ने शास्त्रीय नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया व हास्य लघु नाटिका में प्रथम स्थान प्राप्त किया। युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रोफेसर तेजेंद्र शर्मा ने बताया कि टीम ने शो ऑर्केस्ट्रा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नृत्य नाट्य विधा में ओवरऑल चैंपियन रहा इसके साथ अन्य कई विधाओं में विश्व विद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रोफेसर तेजेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 महीने से विद्यार्थी लगातार इन कार्यक्रमों की तैयारियां कर रहे थे और विद्यार्थियों के साथ सांस्कृतिक परिषद के प्रधान डॉ अशोक चौधरी, टीम मैनेजर डॉ मीनाक्षी, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के उप-निदेशक डॉ हितेंद्र त्यागी, अध्यापिका डॉ नीलू, प्रोफेसर रामनिवास व डॉक्टर हरविंदर राणा पूरे दल को आगे बढ़ाने के लिए पारितोषिक वितरण समारोह में उपस्थित रहे।
उन्होंने बताया कि इस विधा के माध्यम से विद्यार्थियों विभिन्न प्रदेशों की लोक संस्कृति को सीखने को मिलता है व उनका बौद्धिक विकास भी होता है। यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है कि आज विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक क्षेत्र में भी अपनी धाक जमाई है। कुलपति डॉ. कैलाश चन्द्र शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए डॉ. तेजेन्द्र शर्मा व उनकी पूरी टीम को बधाई दी है।
Post Now India Post Now India