Breaking News
Home / Uncategorized / नये साल के उपलक्ष में थाना बाबैन मे किया गया बडे खाने का आयोजन

नये साल के उपलक्ष में थाना बाबैन मे किया गया बडे खाने का आयोजन

कुरूक्षेत्र 1 जनवरी 2019ः थाना बाबैन मे पुलिस ने नये साल के उपलक्ष में किया गया बडे खाने का आयोजन। यह जानकारी देते हुए प्रभारी थाना निरीक्षक देवेन्द्र कुमार ने बताया कि आज नये साल के उपलक्ष में थाना बाबैन पुलिस द्वारा अपने अधिनिस्थ कर्मचारियों के साथ अच्छे सम्बन्ध स्थापित करने के लिए थाना में बडे खाने का आयोजन किया गया है। इस का उद्देश्य आपस में तालमेल स्थापित करना है। इस प्रकार के कार्यक्रम से थाना में तैनात सभी पुलिस विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी एक स्थान पर बैठ कर भोजन करते है तथा एक दूसरे से अपने अपने विचार सांझा करते है। जिससे आपस मे भाई चारे की भावना को बडावा मिलता है। इस प्रकार का आयोजन करके सभी अधिनिस्थ कर्मचारियों को नये साल की शुभ कामनाये दी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *