Breaking News
Home / Education / 32 परीक्षा केन्द्रों में 28440 परीक्षार्थी देंगे अध्यापक पात्र परीक्षा: उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया

32 परीक्षा केन्द्रों में 28440 परीक्षार्थी देंगे अध्यापक पात्र परीक्षा: उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया

करनाल 1 जनवरी जिलाधीश एवं उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने कहा कि 5 व 6 जनवरी को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा लेवल-1 से 3 तक की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए करनाल शहर के 32 शिक्षण संस्थानों में परीक्षा केन्द्र बनाए हैं, इन सभी परीक्षा केन्द्रों में 28 हजार 440 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 5 जनवरी को साय: के स्तर में लेवल-3 प्राध्यापक की परीक्षा साय: के स्तर में 3 बजे से साढ़े 5 बजे तक होगी, यह परीक्षा 29 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी, जिनमे 8912 परीक्षार्थी बैठेंगे। इसी प्रकार 6 जनवरी को सुबह के स्तर में लेवल-2 टीजीटी टीचर की परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 31 परीक्षा केन्द्रों पर 9608 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। साय: के स्तर में 3 बजे से साढ़े 5 बजे तक प्राइमरी स्कूल के अध्यापक लेवल-1 की परीक्षा होगी, यह परीक्षा 32 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी, इस परीक्षा में 9920 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे, तीनों स्तर की परीक्षाओं में 28440 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जिलाधीश ने परीक्षा को शान्तिपूर्ण आयोजित करने के लिए 37 अधिकारी लगाए गए हैं जबकि 5 अधिकारियों को डयूटी मैजिस्ट्रेट लगाया गया है, जिनमे घरौंडा के बीडीपीओ प्रेम सिंह, नीलोखेडी के बीडीपीओ राजकुमार, निगदु के नायब तहसीलदार बुधराज सिंह व इन्द्री व कुंजपुरा के बीडीपीओ अंग्रेज सिंह शामिल हैं। जिलाधीश ने रिजर्व में नायब  तहसीलदार रामकुमार को रखा है। सीटी मैजिस्ट्रेट को इस परीक्षा का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

About postnow

Check Also

डीसी ने स्वीप गतिविधियों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र  25 जनवरी। उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने कहा कि देश की प्रगति के लिए प्रत्येक मतदाता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *