Breaking News
Home / Uncategorized / 2100 कन्याओं को स्टोल व 1100 वृद्धों को जूते जुराब भेंट कर मनाई मां लक्ष्मी देवी की पुण्यतिथि

2100 कन्याओं को स्टोल व 1100 वृद्धों को जूते जुराब भेंट कर मनाई मां लक्ष्मी देवी की पुण्यतिथि

कुरुक्षेत्र : जय ओंकार अंतरराष्ट्रीय सेवाश्रम संघ के अध्यक्ष स्वामी संदीप ओंकार जी की पूजनीय दादी मां लक्ष्मी देवी व पूजनीय दादा ब्रह्मस्वरूप बाबूराम जी की वार्षिक पुण्यतिथि को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। गांव कुरड़ी शांति नगर स्थित समाधि एवं लक्ष्मीऐश्वर महादेव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम ओंकार महायज्ञ के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां डालकर सर्व कल्याण की मन्नतें मांगी। सेवा दिवस के रूप में आयोजित कार्यक्रम में स्वामी संदीप ओंकार ने 2100 कन्याओं का स्टोल भेंट कर पूजन किया। इस दौरान 551 साधु संतों को भी दक्षिणा के साथ कंबल वितरीत किए गए। वहीं 2100 बुजुर्ग माताओं को गर्म शाल व 1100 वृद्धजनों को गर्म जुराबें व जूते भेंट कर आशीर्वाद लिया।  ओंकार यज्ञ की पूर्णाहुति कुरड़ी वाले महाराज व माता श्री जी ने डाली।
मां लक्ष्मी देवी की प्रेरणा से ही उठाया है जनसेवा का बीड़ा : स्वामी संदीप ओंकार
स्वामी संदीप ओंकार ने श्रद्धालुओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें अपने पूर्वजों की पुण्यतिथि को सेवा दिवस के रूप में मनाना चाहिए। क्योंकि उन्हीं के आशीर्वाद से ही आज हम इस धरती पर हैं। उन्होंने कहा जीवन के इन विशेष दिनों पर हमें ज्यादा से ज्यादा गरीब व असहाय लोगों की सेवा करनी चाहिए। देवी स्वरूपा कन्याओं के पूजन से ही इसे नेक कार्य की शुरूआत होनी चाहिए। क्योंकि जहां कन्याओं का पूजन व सम्मान होता है, वह राष्ट्र भी उन्नति की ओर अग्रसर रहता है। ऐसा वेदों में भी कहा गया है। पूजनीय दादी श्री लक्ष्मी देवी भी सदा सेवा कार्यों में अग्रसर रहने के लिए प्रेरित करती थी। सन 2006 से लगातार समाधि मंदिर में उनकी पुण्यतिथि को इसी तरह सेवा दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। उन्हीं की प्रेरणा से ही हमने समस्त जन की सेवा करने का संकल्प लिया है। सेवा दिवस कार्यक्रम में उन्होंने उ्थित जनसमूह को भ्रूण हत्या रोकथाम व कन्या, गउ व निरिह प्राणी की सेवा करने की शपथ भी दिलाई।
1700 से ज्यादा मरीजों ने कराई स्वास्थ्य जांच
सेवा दिवस के रूप में स्वामी संदीप ओंकार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर व आयुर्वेदिक शिविर भी लगाया गया। शिविर में सिग्नस अस्पताल से डा. जफर व आयुर्वेदिक शिविर में आयुर्वेदिक डाक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में 1700 से ज्यादा मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। वहीं बीमार लोगों को निशुल्क परामर्श के साथ दवाईयां भी दी गई।
सेवा कर इन्होंने लिया आशीर्वाद
कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, युवा नेता साहिल सुधा व समाजसेवी प्रो. संतोष दहिया ने विशेष रूप से पहुंचकर मां लक्ष्मी देवी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने सेवा दिवस के रूप में मनाई गई पुण्यतिथि कार्य को नेक काम बताया। उन्होंने भंडारे व कन्या पूजन कर सेवा कार्य किया। इस अवसर पर बलराज शर्मा, पंडित शिव नारायण दीक्षित, जय नारायण, प्रहलाद शर्मा, कृष्ण खुराना, अजीत सिंह, प्रशांत शर्मा, हिमांशु शर्मा, अभिषेक शर्मा, एडवोकेट राजेश दहिया व वेद प्रकाश मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *