करनाल, 2 जनवरी। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष यशपाल राणा औंगद पर किए गए कातिलाना हमले को लेकर भाकियू के शिष्टमंडल ने जनपद के पुलिस अधीक्षक से भेंट करके अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तुरंत कार्यवाही करने मांग को लेकर मिनी सचिवालय स्थित कार्यालय में ज्ञापन सौंपा और हमलावरों को तुरंत गिरफतार करने की मांग भी की। सूचना मिलने पर भाकियू प्रदेश अध्यक्ष रतनमान के साथ किसान नेताओं की टीम ने राजकीय अस्पताल करनाल के आपातकालीन वाडऱ् में पहुंच कर इलाज के लिए भर्ती हुए किसान नेता यशपाल राणा का हालचाल जाना। इस घटना की जानकारी मिलने पर भाकियू जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता स्थानीय जाट धर्मशाला परिसर में एकत्रित हो गए और किसान पंचायत का आयोजन कर इस मामले की घोर निंदा की गई। जिला पुलिस अधीक्षक एस.एस. भौरिया से सारी घटना की जानकारी देने का निर्णय लिया गया। भाकियू के शिष्टमंडल ने पुलिस अधीक्षक को लिखित ज्ञापन सौंप कर हमलावरों को तुरंत गिरफतार करने की मांग उठाई। एस.पी भौरिया ने भाकियू शिष्टमंडल को सभी हमलावरों को गिरफतार करने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसी भी हमलावर को बख्शा नही जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने जिलाध्यक्ष राणा के परिजनों के माध्यम से मिली जानकारी के हवाले से बताया कि गत रात्री करीब 9 बजे अपने फार्म हाऊस स्थित किसान मालाबार ढ़ाबे के काऊंटर पर बैठा हुआ था। करीब 10 से 12 लोगों ने तेजदार हथियारों लैश होकर जानलेवा हमला बोल दिया। जिसमें यशपाल राणा बुरी तरह से घायल होकर अचेत अवस्था में जमीन पर गिर गया। इस घटना की किसी तरह से परिवारजनों को सूचना मिलने पर उसे सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने अस्पताल से लौट कर बताया कि घायल यशपाल राणा सही तरीके से बोलने की स्थिति में नही है। उनकी गंभीर अवस्था बनी हुई है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह घुम्मन, प्रदेश संगठन सचिव श्याम सिंह मान, जिला सरंक्षक मेहताब सिंह कादियान, जिला महासचिव सतपाल बड़थल, जिला प्रक्वता सुरेंद्र सागवान, जिला सलाहकार धनेतर राणा, कोषाध्यक्ष वासुदेव सचदेवा, कुलदीप राणा, घरोंडा ब्लाक के सरंक्षक डा. सत्यवीर तौमर, किसान नेता बाबूराम डाबरथला, जसबीर राणा, कलेक्टर राणा, वेद प्रकाश सुहाना, राजेंद्र राणा औंगद, महेश राणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
Post Now India Post Now India