वर्ष 2018 के जाते ही नव वर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर शहरवासियों ने नए साल का स्वागत किया। वहीं मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर के सहयोग से गांव झांसा में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गांववासियों का दिल जीता गया। न्यू यीअर सेलिब्रेशन विद अक्की राय खुराना के नाम से अरोड़ा धर्मशाला में आयोजित इस कार्यक्रम में गांव के सरपंच मीनू मल, समाजसेवी पुनीत मल जसूजा तथा सुमित अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन अक्की राय खुराना, साहिल धमीजा तथा हरियाणा कला परिषद् की ओर से नरेश सागवाल व शिवकुमार किरमिच ने किया। वहीं हिमांशी तथा तनू अरोड़ा ने भी कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में सिद्धार्थ सिद्धू तथा आदित्य रोहिल्ला ने गायकी से समां बांधा। क्या हुआ तेरा वादा, वे तू मैंनू छड्ड जाना, लगजा गले के फिर हसीं रात हो ना हो आदि गीतों के माध्यम से सिद्धार्थ और आदित्य ने सभी का मन मोहा। वहीं सौरव वर्मा, बीक्वीन, पियुष मेघवाल, गौरव गोरा व रावत आर बी ने भी अपनी गायकी से नव वर्ष कार्यक्रम में चार चांद लगाए। कार्यक्रम का खूबसूरत मंच संचालन कर रहे नरेश सागवाल और शिव किरमिच के हास्य रस ने भी सभी को खूब गुदगुदाया। वहंी गांव के लगभग 25 कलाकारों ने नृत्यों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा सभी को दांतो तले उंगलियां दबाने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने दिवंगत अभिनेता कादर खान को भी मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी। गौरतलब है कि अक्की राय खुराना शहर के न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप के सदस्य होने के साथ लम्बे समय से सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े रहे हैं। इनके विडियो एल्बम, टाक शो तथा अभिनय लोगों द्वारा काफी सराहे गए। जहां एक और कार्यक्रम में गीतों के साथ लोग झूमते नजर आए वहीं दूसरी ओर रिदम डांस अकादमी तथा फंक फयूजन डांस स्टूडियो के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने भी दर्शकों को अपने साथ थिरकने पर मजबूर कर दिया। लगभग चार घण्टे तक चले कार्यक्रम में भारी मात्रा में दर्शकों ने आनंद उठाया। इस मौके पर विक्की नारंग, डेजी गोगपुरिया, अनिल खुराना, सोमनाथ धमीजा, प्रवीण नारंग, सागर, गौरव गर्ग, शंटी अनेजा, अंकित मिगलानी, राहुल मंुजाल, ताज, विशु, विक्रम हुड्डा, जोनू ग्रोवर, शंटी पुजानी, अंकुश ग्रोवर, प्रवीण अरोड़ा, सुनील, विशु मनचंदा, अंशुल, अंकुश, शिवम गाबा, मोहित नारंग, विक्की खुराना, अमित ग्रोवर, अरुण, राजू गाबा, पारस व मोनू उपस्थित रहे।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India