Breaking News
Home / Uncategorized / एचटेट के लिए आयोजित बैठक में उपायुक्त डा० आदित्य दहिया अधिकारियों को जरूरी निर्देश देते हुए

एचटेट के लिए आयोजित बैठक में उपायुक्त डा० आदित्य दहिया अधिकारियों को जरूरी निर्देश देते हुए

करनाल  2 जनवरी,  आगामी 5 व 6जनवरी के शहर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को शान्तिपूर्ण व नकल रहित सम्पन्न करवाने के मकसद से उपायुक्त डा० आदित्य दहिया ने बुधवार को लघु  सचिवालय के सभागार में परीक्षा के लिए बनाए गए केन्द्र अधीक्षक, वितरण अधिकारी तथा डयूटी मैजिस्टे्रट के साथ बैठक कर उन्हे जरूरी दिशा निर्देश दिए। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड  की ओर से एचटेट की परीक्षा 3 लेवल पर ली जाएगी, जो पोस्ट  ग्रेजयूट, ट्रेन्ड ग्रेजयूट तथा प्राइमरी टीचर की पात्रता के लिए होगी। 5 जनवरी को परीक्षा का समय बाद दोपहर 3 से साढ़े 5 और 6 जनवरी को परीक्षा का समय प्रात: 10 से साढे 12 और 3 से साढ़े 5 यानि दो सत्रों में रहेगा।
उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को कहा कि एचटेट की परीक्षा में परीक्षार्थी किसी भी तरह का अनुचित तरीका इस्तेमाल न करें इसका ध्यान रखना जरूरी है। पारदर्शिता के लिए डयूटी पर लगाए गए अधिकारियों पर किसी तरह का चार्ज न लगे। इसे देखते हुए अपनी डयूटी को गम्भीरता से लें। दो दिन तक आयोजित होने वाली परीक्षाओं की सभी ओएमआर सीट रेलवे रोड़ स्थित स्नातन धर्म वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय में जमा होंगी। उन्होंने स्पष्टï किया कि परीक्षा के लिए अब किसी की डयूटी नहीं हटेगी, इसके लिए कोशिश न करें। इन परीक्षाओंं के संचालन के लिए नगराधीश अनुपमा मलिक को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
उपायुक्त से पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ईश्वर मान ने सभी केन्द्र अधीक्षकों को बोर्ड की गाइड लाईन पढकर सुनाई। उन्होंने बताया कि परीक्षा अवधि में कोई भी परीक्षार्थी समय से पहले अपनी सीट से उठकर बाहर न जाए, यह सुनिश्चित करना है। उन्होंने केन्द्र अधीक्षकों के द्वारा की गई क्वेरी को भी दूर किया। उन्होंने बताया कि एचटेट परीक्षा के लिए शहर में 32 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमे 28 हजार 440 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *