कुरुक्षेत्र, 5 जनवरी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. अमरजीत सिंह को लन्दन में आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में एकेडमिक एक्सिलैंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन इंग्लैंड की एक प्रतिष्ठित संस्था एएसडीएफ के द्वारा आयोजित किया गया। प्रोफेसर सिंह को यह अवार्ड उनके द्वारा आधुनिक भारतीय इतिहास के क्षेत्र में शोध एवं शैक्षणिक प्रबंधन के उपलब्धियों के तौर पर प्रदान किया गया। प्रोफेसर सिंह ने बताया कि आधुनिक भारतीय इतिहास, भारत विभाजन एवं सिक्ख इतिहास पर उनके द्वारा लिखित एवं सम्पादित 6 पुस्तकों का वितरण अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है।
उन्हांेने बताया कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में स्थित ओसीएलसी वर्ल्ड लाईब्रेरी के अनुसार उनके द्वारा रचित पुस्तकों का वितरण एवं खरीददारी लगातार विश्व की टॉप रैकिंग विश्वविद्यालय के द्वारा की जा रही है। एकेडमिक एक्सिलैंस अवार्ड के तौर पर एक शील्ड एवं दो प्रशस्ति पत्र दिए गए हैं।
इस प्रशस्ति पत्रों में प्रोफेसर सिंह के द्वारा किए गए शोध कार्यो एवं शैक्षणिक प्रबंधन में की गई उपलब्धियों की सराहना की गई है। यहां यह बात उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी प्रो. अमरजीत सिंह को उनके शोध कार्यो की उपलब्धियों के तौर पर सेंटर फॉर एडवांस रिसर्च एवं डिजाईन, चैन्नई के द्वारा लाईफ टाईम अचीवमैंट अवार्ड फॉर दी स्टडी ऑफ इंडियन हिस्ट्री, ग्लोबल मैनेजमैंट अहमदाबाद के द्वारा नेशनल एजुकेशन एवं रिसर्च अवार्ड एवं कंफैडरेशन ऑफ एजुकेशन, नई दिल्ली के द्वारा एजुकेशन एक्सिलैंस अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
Post Now India Post Now India