करनाल 28 दिसम्बर, जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की शुक्रवार को हुई मासिक बैठक में समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने पिछले दिनो करनाल-इन्द्री रोड़ पर जनेसरों के पास स्कूल बस की ट्रक के साथ हुई भिडंत में मारे गए दो बच्चों व कई घायल बच्चों की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्घांजलि दी और बैठक में उपस्थित सड़क निर्माण व सुरक्षा से जुड़े विभागो के अधिकारियों से कहा कि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति ना हो, ऐसे उपाय सुनिश्चित किए जाएं। आज की बैठक में पिछले बैठको से लम्बित 11 में से 8 मुद्ïदों पर सम्बंधित विभाग के अधिकारियों ने कार्यवाही कर उसकी रिपोर्ट दी। जबकि गत मास की बैठक में प्रस्तुत 14 नए एजेंडो पर चर्चा के दौरान कुछएक पर कार्यवाही की गई बताई गई और कुछ कार्यवाही के लिए अपेक्षित रहे। उपायुक्त ने सम्बंधित विभागों, विशेषकर एन.एच.ए.आई. के अधिकारियों को जोर देकर कहा कि सड़क सुरक्षा से जुड़े मुद्ïदो को गम्भीरता से लें। कहा कि बार-बार शिकायतें आने पर उनका समाधान नही किए जाने तथा खामियो की वजह से कोई दुर्घटना घटित होने पर एन.एच.ए.आई. के अधिकारी के विरूद्घ एफ.आई.आर. दर्ज करवाई जाएगी। उन्होने बैठक में उपस्थित आर.टी.ए. कार्यालय के प्रतिनिधि को निर्देश दिए कि वे एन.एच.-44 व एन.एच.-709 ए के अधिकारियों के ढीले व नकारात्मक रवैये को देखते हुए इनके चेयरमैन व प्रोजेक्ट डायरेक्टर को लिखित में शिकायत भेजें।
आर.टी.ए. के प्रतिनिधि जोगिन्द्र ढुल ने एजेंडा में शामिल बिन्दुओं को पढ़ा। उन्होने बताया कि बीते मास नवंबर में करनाल पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा नियमो का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के चालान किए गए। इनमें बिना हेल्मेट के 3406, रैड लाईट जम्पिंग के 31, ओवर स्पीडिंग के 359, गलत पार्किंग के 62, गलत साईड ड्राईविंग के 658, वाहन चलाते समय मोबाईल प्रयोग के 205, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालो के 12, बिना सीट बेल्ट ड्राईविंग के 692, सी.सी.टी.वी. पोस्टल चालान 2029, दुपहिया वाहन पर तीन सवारी के 390, गलत लेन चेंज करने के 63 तथा नियमो को पुरा ना करने वाली 8 स्कूल बसो के चालान किए गए। दूसरी ओर आर.टी.ए. कार्यालय द्वारा इसी मास में ओवर लोडिंग वाहनो के 368 चालान कर 25 के लाईसेंस सस्पेंड करवाए गए। थ्री व्हीलर व ई-रिक्शा के 48 चालान किए गए। चालू वित्त वर्ष में अब तक स्कूल बसो के 236 चालान भी किए गए। उन्होने बताया कि इस तरह के अपराधो में 1 करोड़ 73 लाख रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई। इस दौरान गैस सरकारी सदस्यों ने आवाज उठाई की भोले-भाले लोगो के चालान होते हैं और चालाक बच निकलते हैं। उन्होने सुझाव दिया कि पुलिस विभाग के राईडर शहर में गश्त करने के साथ-साथ जाम खुलवाने में भी मदद करें।
गौर हो कि सितम्बर मास की बैठक में घरौण्डा के पास एन.एच-44 पर बने फ्लाईओवर से मिट्ïटी खिसकने का मामला जोर-शोर से उठा था, जो पिछले मिटिंग में भी पैंडिंग रहा। आज की मिटिंग में एन.एच.ए.आई. के अधिकारियों ने बताया कि इस पर कार्य किया जा रहा है और स्लोप व क्रश बैरियर भी लगाए गए हैं, लेकिन कमेटी के अध्यक्ष व उपायुक्त किए गए कार्य के चित्र को देखकर संतुष्ट नही हुए और कहा कि यह अस्थाई ईलाज है, पक्का कार्य करें, दोबारा होगा तो कार्यवाही होगी।
नवंबर मास की मिटिंग में आए बिन्दुओ पर निम्रलिखित कार्यवाही हुई – एन.एच.-44 पर बराना, मनक माजरा और डेरा बाजीगर के पास ग्रामीणो द्वारा सड़क पार करने के लिए अवैध कट बनाए गए थे, एन.एच.ए.आई. ने इन्हे बंद कर दिया। गैर-सरकारी सदस्यो ने आपत्ति उठाई कि कम्बोपुरा, पक्के पुल के पास तथा कर्णेश्वर मन्दिर के पास करीब एक साल से फुटओवर ब्रिज का सामान पड़ा है, जो अभी तक नही लगाए गए हैं, उपायुक्त ने निर्देश दिए कि इन पर जल्दी काम हो। पक्का पुल के पास ही एन.एच. पर दोनो ओर की सर्विस लेन के वाहन जहां मेन लेन में जाकर मिलते हैं, उससे दुर्घटनाएं होती हैं। हालांकि यह मुद्ïदा पिछली बैठको में भी उठाया गया और इसके समाधान के लिए एन.एच.ए.आई. द्वारा पक्के पुल के पास आवर्धन नहर से गुजर रहे पुल को चौड़ा कर इसका विस्तार किया जाना था, जो अब तक नही किया गया। इस बारे उपायुक्त ने एन.एच.ए.आई. के अधिकारियों को शर्मसार किया और कहा कि इसका प्रोजेक्ट तैयार कर इस पर कार्यवाही करें। बलड़ी बाईपास के पास सर्विस लेन पर एन.एच.ए.आई. अधिकारी ने बताया कि उन्होने गढ्ïढे भर दिए हैं, लेकिन बैठक में उपस्थित गैर-सरकारी सदस्यो ने कहा कि इस पर अभी कार्यवाही नही हुई, उपायुक्त ने आर.टी.ए. के प्रतिनिधि से कहा कि स्वयं चैक करें, झुठ हो तो एन.एच.ए.आई. के खिलाफ भारत सरकार को लिखें। दूसरी ओर पी.डब्ल्यू.डी. बी. एंड आर. डिवीजन-वन के अधिकारियों ने बताया कि सौकंडा गांव से सग्गा टी-जंक्शन के पास गढ्ïढो की मरम्मत कर दी गई है।
करनाल-मेरठ रोड़ पर बड़े वाहनो के एन.एच. मेन लाईन पर एलिवेटिड एंट्री/एग्जिट का मुद्ïदा इस बार भी जोर-शोर से बैठक में उठा। गैर-सरकारी सदस्यो ने उपायुक्त से कहा कि एन.एच.ए.आई. के अधिकारियों की उदासीनता से इस पर आज तक कोई कार्यवाही नही की गई। इस पर उपायुक्त ने एन.एच.ए.आई. अधिकारियों को दोबारा शर्मसार किया और एक महीने का समय देते हुए कहा कि इसका सर्वे कर कार्य की रिपोर्ट तैयार करें। इसी दौरान एन.एच.-709-ए के अधिकारी ने बताया कि डब्ल्यू.जे.सी. पुल से चिढाव तक सड़क पर बने गढ्ïढों को भरने का काम शुरू कर दिया है। चिढाव से असंध रोड़ पर भी कार्यवाही की जा रही है, लेकिन अधिकारी के इस जवाब से गैर-सरकारी सदस्य और उपायुक्त कतई संतुष्ट नही हुए।
आज की बैठक में यह नए मुद्ïदे उठाए गए- महात्मा गांधी चौक के पास बैरिकेटिंग हटाने से उत्पन्न जाम की स्थिति का मुद्ïदा उठाया गया। नगर निगम आयुक्त राजीव मेहता ने बताया कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में इस तरह के 7-8 चौको व रैड लाईट एरिया को लेकर कम्पनी की ओर से स्टडी की जा रही है, इसके दोबारा डिजाईन बनाकर उन पर काम शुरू होना है, ताकि समस्या का स्थाई समाधान हो। उन्होने बताया कि पुराने कमेटी चौक के आस-पास अतिक्रमण से जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस विभाग से मिलकर अतिक्रमण को हटवा रहे हैं। उन्होने यह भी बताया कि मुगल कैनाल फेज़ 2 के कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति जल्द मिलने वाली है। आर.टी.ए. कार्यालय में जनता के लिए ट्रैफिक नियमो के सूचना पट्ïट लगवाने की मांग पर उपायुक्त ने कहा कि अतिरिक्त उपायुक्त से मिलकर लगवा लें। उन्होने कहा कि वाहनो विशेषकर गन्नो की सभी ट्रालियों पर रिफ्लेक्टर लगाई जाएं। टू-व्हीलर को जुगाड़ के माध्यम से रेहड़ीनुमा थ्री-व्हीलर बनाने वालो के चालान करने के भी उपायुक्त ने निर्देश दिए। मेरठ रोड़ आउटर बाईपास पर दुर्घटनाओं से बचाव के लिए स्पीड बे्रकर बनाने की मांग उठाई गई। एन.एच.ए.आई. के अधिकारी ने बताया कि इस कार्य के एस्टीमेट बना रहे हैं, इस पर उपायुक्त ने कहा कि इस जगह पर टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर बनवाएं। पक्का पुल फ्लाईओवर से साईड मैटिरियल जरकने का मुद्ïदा भी उठाया गया, उपायुक्त ने एन.एच.ए.आई. के अधिकारियों से कहा कि इसका स्थाई समाधान करें। उन्होने आर.टी.ए. के प्रतिनिधि से कहा कि इस समस्या से सम्बंधित अधिकारी के विरूद्घ चीफ विजीलेंस ऑफिसर को शिकायत भेजें।
गैर-सरकारी सदस्यो ने कुछ नए मुद्ïदे बताएं- अर्जुन गेट से शिवपुरी रोड़ के गढ्ïढे भरवाए जाएं। सैक्टर-12 व मुगल कैनाल पर वाहनो की ठीक से पार्किंग नही हो रही। शहर में सड़को पर लगी क्षतिग्रस्त कैटआई को बदला जाए। गैस पाईप लाईन डालने वाली कम्पनी के कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए, क्योंकि वह गढ्ïढो को ठीक से नही भर रहे, मिट्ïटी भी उड़ती है। जुण्डला गेट से शिवपुरी तक खस्ताहाल हो चुकी सड़क का सर्वे करवाकर इसकी मरम्मत करवाई जाए।
Post Now India Post Now India