Breaking News
Home / Uncategorized / राम मंदिर निर्माण को लेकर भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार गंभीर: साध्वी प्राची

राम मंदिर निर्माण को लेकर भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार गंभीर: साध्वी प्राची

कुरुक्षेत्र : विश्व हिन्दू  परिषद की फॉयर ब्रांड नेता एंव भाजपा केन्द्रिय समिति की पूर्व सदस्या डा साध्वी प्राची ने कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार गंभीर है। साध्वी ने कहा कि भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसने अपने घोषणा पत्र में हिन्दूओं की मान मर्यादा और धार्मिक भावना का मान बढ़ाने के उदेश्य से राम मंदिर निर्माण को ऐजण्डे में शामिल किया। प्राची ने कुरुक्षेत्र सेक्टर 5 स्थित भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नबाव सिंह संधु के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही राम मंदिर कार्य को अंजाम  तक पंहुचाऐगें।
साध्वी ड़ा प्राची ने कहा कि हमें विश्वास है कि सोमनाथ मङ्क्षदर की तर्ज पर सरकार अध्यादेश लागकर राम मंदिर निर्माण कार्य को पूरा करेगी । उन्होने बाबरी मस्जिद को लेकर भी कई विवादित बोल कहे। साध्वी ने बाब को अत्याचार,अन्यायी और मानवता का दुश्मन बताया। उन्होने कहा कि मामला न्यायालय में विाचाराधीन है निर्णय आने पर सरकार इस मामले में सार्थक पहल करेगी।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नबाव सिंह संधु ने कहा कि बीजेपी सरकार में ही अल्पसंख्यकों के हित पुरी तरंह सुरक्षित हैं। संधु ने अपने आवास पर पंहुची साध्वी प्राची को बुके देकर स्वागत किया और कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार,जातिवाद,भाई भतीजावाद को खत्म किया है। नबाव ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ईमानदारी और सुशासन के मामले में सबसे अच्छा करार दिया । इस अवसर पर देवेन्द्र सिंह सरंपच,लखबिन्द्र सिंह,डा रामकुमार मलान,पूर्णचंद बाजवा,डा0 अशोक शर्मा,आलमजीत सिंह,खर्चु समेत अनेक लोग उपस्थित  थे ।
तीन तालाक पर अध्यादेश लाकर सरकार ने बढ़ाया महिलाओं का मान
साध्वी प्राची ने कहा कि तीन तालाक पर केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा अध्यादेश लाकर  महिलाओं का मान सम्मान बढ़ाने का काम किया है। उन्होने कहा कि तुगलकी फरमान के जरिए तीन मिनट में महिलाओं की जिंदगी को बर्बाद करने वाले निणर्य पर रोक लगेगी। उन्होने कहा कि सरकार देश के लोगों की बढ़ोतरी के लिए अच्छे निर्णय ले रही है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *