Breaking News
Home / Uncategorized / पूर्व सैनिकों के लिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रमों का आयोजन शुरू किया गया

पूर्व सैनिकों के लिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रमों का आयोजन शुरू किया गया

करनाल 10 जनवरी,  सैनिक व अर्ध सैनिक कल्याण विभाग द्वारा 10 से 17 जनवरी तक सुबह 11 बजे पूर्व सैनिकों के लिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रमों का आयोजन शुरू किया गया। इन कार्यक्रमों में पूर्व सैनिकों की पैंशन व अन्य सभी प्रकार की समस्याओं के समाधान के अलावा केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा उनके लिए चलाई जा रही है, विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में उन्हे जागरूक भी किया जा रहा है।
जिला सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि प्रति वर्ष 14 जनवरी को बैंटर्स डे मनाया जाता है। इस बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विशेष  निर्देश दिए हैं कि सैनिकों के कल्याण हेतू प्रत्येक खंड में कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को खंड घरौंडा के गांव अराईपुरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी प्रकार 11 जनवरी को खंड नीलोखेड़ी, 14 जनवरी को खंड असन्ध के लिए खेड़ी सर्फअली गांव में, 16 जनवरी को खंड करनाल के लिए बडौता गांव में तथा 17 जनवरी को खंड निसिंग में कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *