करनाल नगर निगम की महापौर रेनू बाला गुप्ता जींद उपचुनाव से भाजपा
प्रत्याशी डॉ. कृष्ण मिड्डा के नामांकन के लिए अपने निवास स्थान करनाल से
सैंकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ करनाल से जींद के लिए रवाना हुए। जींद में
उन्होने प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट से
मुलाकात की। महापौर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार नगर निगम
चुनावों में पाचों जिलो ंमे भाजपा की जीत हुई उसी प्रकार जींद उपचुनाव
में भी भाजपा के जीन्द प्रत्याशी डॉ. कृष्ण मिड्डा भारी मतो से विजयी
होगें। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सामान्य वर्ग को 10
प्रतिशत आरक्षण देकर वह कार्य कर दिखाया है। जिसके बारे में किसी
राजनीतिक दल ने पहल तक नही की। सामान्य वर्ग को 10 प्रतिशत आरक्षण देने
की घोषणा से जनता का मोदी सरकार के प्रति भरोसा और बढ़ा है। महापौर रेनू
बाला गुप्ता ने कहा की मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी के नेतृत्व मे पिछले
साढ़े चार सालों में प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास करवाये गये
हैं। जो कि बहुत सराहनीय है इतना विकास तो किसी भी राजनीतिक पार्टी ने
पिछले 40 सालों में नही करवाया। भाजपा सरकार जनहितैषी पार्टी है, तथा देश
का विकास करने वाली पार्टी है। सरकार द्वारा लोगो की सुविधाओं के लिए लिए
सभी विभागों के काम ऑनलाईन कर दिये है। भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में
जो भी नौकरियां दी उनमें भी प्रतिभा को प्राथमिकता व पारदर्शिता बरती है।
जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। उन्होने दावा किया कि लोग देश व प्रदेश
सरकार की नीतियों से खुश है। हर वर्ग के चहुंमुखी विकास कार्य हो रहे है।
प्रदेश के हर कोने रिकार्ड तोड़ विकास हो रहा है। महापौर रेनू बाला
गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा करवाए गये विकास कार्यो को देखते
हुए जींद उपचुनाव में भाजपा की भारी मतो से जीत सुनिश्चित है। इस मौके पर
उनके साथ सैंकड़ों कार्यकर्ता जींद उपचुनाव में डॉ. कृष्ण मिड्डा जी के
नामांकन में शामिल होकर जींद के लिए रवाना हुए। जींद में उन्होने
प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व प्रदेश संगठन सुरेश भट्ट से मुलाकात की।
प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व प्रदेश संगठन मंत्री ने महापौर रेनू बाला
गुप्ता का अपने कार्यकर्ताओं के साथ जींद पहुचने पर आभार व्यक्त किया।
महापौर रेनू बाला गुप्ता ने कहा कि भाजपा संगठन ने जींद उपचुनाव मुझे जो
जिम्मेवारी सौंपी हैं। मैं उस जिम्मेवारी को पुरी मेहनत व लगन से पूरा
करूंगी।
Post Now India Post Now India