Breaking News
Home / Uncategorized / अपने परिवार व पीढ़ी की चिंता करने वाली कांग्रेस व इनेलो कभी प्रदेश की चिंता नहीं कर सकती: डा. पवन सैनी

अपने परिवार व पीढ़ी की चिंता करने वाली कांग्रेस व इनेलो कभी प्रदेश की चिंता नहीं कर सकती: डा. पवन सैनी

कुरुक्षेत्र 10 जनवरी ।  लाडवा विधायक डा. पवन सैनी ने कहा कि सरकार पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए आमजन की उम्मीदों पर खरी उतरी है। लाडवा विधानसभा क्षेत्र में ऐसा कोई काम शेष नहीं रहा है। जिसका वायदा उन्होंने जनता से किया हो ओर पूरा नहीं हुआ हो। सभी कार्य लगभग पुरे हो चुके है। वीरवार को लाडवा विधायक डा. पवन सैनी गांव निवारसी, भालड़ी, मेहरा व शहजादपुर में लाखों रुपये के विकास कार्यों के उद्घाटन अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे।
विधायक सैनी ने गांव निवारसी में श्मशान घाट के बरामदा, चार दीवारी, गलियों का उद्घाटन किया। इसके बाद गांव मेहरा व शहजादपुर में लाखों रुपये की गलियों व सामुदायिक केन्द्र का उद्घाटन किया। इन गांवों में विधायक सैनी से करीब 80 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्य ग्रामीणों को समर्पित किए। लाडवा के विधायक डा. पवन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के कालका से नांगल चौधरी, गुहला-चीका से पुन्हाना तक सभी 90 विधानसभा हलकों ने चहुंमुखी विकास करवाया गया है। इस सरकार से पहले सरकारों द्वारा क्षेत्रवाद के आधार पर ही कार्य होते थे। मनोहर लाल के नेतृत्व में केवल 48 माह में प्रदेश सरकार ने प्रदेश की तस्वीर व तकदीर बदली है। सडक़ तंत्र को मजबूत किया जा रहा है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के अभियान को आगे बढ़ाते हुए महिला शिक्षा हेतू 22 महिला महाविद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। शिक्षा का स्तर बढ़ा है तथा लोगों को बेहत्तर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं।
लोगों का रूझान सरकारी संस्थाओं की तरफ बढ़ा है। 
पवन सैनी ने कहा कि उन्होंने सता की परिभाषा बदली है तथा व्यवस्था परिवर्तन किया है। उन्होंने कहा कि इनैलो पार्टी में सत्ता की लड़ाई के लिए एक परिवार दो पार्टियां बनाकर भी संतुष्ट नही है तथा कांग्रेस पार्टी में सभी नेता स्वयं को मुख्यमंत्री का दावेदार बता रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपने परिवार व पीढ़ी की चिंता करने वाले नेता कभी भी प्रदेश व देश के विकास की चिंता नही कर सकते। हरियाणा के हकों के साथ विश्वासघात करने वाले नेता कभी भी प्रदेश का भला नही कर सकते। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विदेशी विनिवेश के उद्देश्य से अनेक कदम उठाए हैं तथा प्रदेश में 80 हजार करोड़ रुपए का विनिवेश शीघ्र ही होगा, जिससे विकसित होने वाले उद्योगों में लगभग सवा लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध होगा। वर्तमान सरकार द्वारा 30 हजार से अधिक युवाओं को मैरिट के आधार पर नौकरी प्रदान की हैं। इस बारे में भी विपक्षी पार्टियों द्वारा लोगों को गुमराह किया जा रहा है। इस अवसर पर ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रतिनिधि राहुल शर्मा, सरपंच जरनैल सिंह, नरेन्द्र निवारसी, विजय गाबा, राजू खुराना, शिव अरोड़ा, अश्वनी बन, सरपंच हुकम चंद, पार्षद अश्वनी, विकास जालखेड़ी, रवि मथाना, पवन कश्यप, सरपंच विरेन्द्र सिंह, नरेश कुमार, राजू अढ़ौनी मौजूद रहे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *