करनाल, 10 जनवरी:- अतिरिक्त उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बृहस्पतिवार को अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के संदर्भ में सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में नीलोखेड़ी बस स्टैड बनाएं जाने की घोषणा पर मुख्य रूप से चर्चा हुई। इस संदर्भ में एडीसी ने डीएम एग्रो हरियाणा को आज दिनांक 11.01.2019 तक सम्पूर्ण रिपोर्ट देने के आदेश दिए कि चयनित जगह पर किसी का कब्जा तो नहीं है।
इस बारे एडीसी ने तहसीलदार नीलोखेडी, सचिव नगरपालिका नीलोखेडी को भी आदेश दिए कि कल तक रिपोर्ट दें कि नीलोखेडी में बस स्टैंड बनाने के लिए ओर कौन सी जगह उपयुक्त हो सकती है।
सैक्टर 16 में हुडा द्वारा निर्मित बल्डिंग ओपीडी सेवाएं शुरू करने बारे हुई चर्चा
बैठक के दौरान सैक्टर 16 में हुडा द्वारा निर्मित बल्डिंग ओपीडी सेवाएं शुरू करने बारे भी चर्चा की गई। बता दें कि हुडा द्वारा इस जगह पर पाॅली क्लीनीक तैयार किया गया था, जिसका माननीय मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा उद्घाटन भी किया जा चुका है। बैठक के दौरान चिकित्सक अधिकारी एमओ ने बताया अब इस क्लीनीक में 5 जनवरी से ओपीडी भी शुरू कर दी गई है। जिसके लिए एमओ तथा एसएमओ को भी नियुक्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्लीनिक के लिए फर्नीचर तथा अन्य सामग्री की मांग मुख्यालय को भेज दी गई है। जल्द से जल्द लोगों को इस जगह पर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।
नीलोखेड़ी अनाज मंडी की जगह स्थांनातरण करने बारे भी हुआ विचार-विमर्श
बैठक के दौरान नीलोखेडी अनाज मंडी को मनक माजरा तथा पुजम की जगह में स्थांतारित करने बारे भी चर्चा की गई। इस संदर्भ में एडीसी ने बीडीपीओ नीलोखेड़ी को आदेश दिए कि मार्किट कमेटी नीलोखेड़ी द्वारा जो प्रपोजल भेजा गया है उसे जल्द से जल्द तैयार करके डीडीपीओ को भिजवाएं ताकि समय पर निदेशक विकास एवं पंचायत विभाग को अवगत करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में सचिव मार्किट कमेटी नीलोखेड़ी को आदेश दिए कि चयनित जगह में यदि सरकार द्वारा दिए गए 100-100 गज के प्लांटो की जगह भी शामिल है तो बीडीपीओं नीलोखेडी को अवगत करवाएं ताकि लाभार्थियों को दूसरी जगह पर प्लांट दिये जा सके।
बैठक के दौरान एक्सईन हुडा, एमओ, एसएमओ, डीडीपीओं, बीडीपीओ नीलोखेडी, एओ रोडवेज, कानूनगों तथा पटवारी नीलोखेडी, जेई बी एण्ड आर और अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Post Now India Post Now India