करनाल 10 जनवरी, हरियाणा में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए शिक्षा विभाग के सहयोग से सीएम कार्यालय से चलाया जा रहा राज्यव्यापी सक्षम हरियाणा अभियान के सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं इसी श्रृंखला में इस जिला के करनाल द्ब्रलॉक के सक्षम घोषित होने के बाद अब नीलोखेडी द्ब्रलॉक सक्षम हो गया है। थ्रड पार्टी के मूल्यांकन के बाद असंध द्ब्रलॉक नियर सक्षम रहा और जल्द ही निसिंग,घरौंडा व इंद्री द्ब्रलॉक भी सक्षम होंगे। उपायुञ्चत डॉ०आदित्य दहिया के अनुसार हम इसी उत्साह के साथ काम करते रहेंगे और पूरे जिले को जल्द ही सक्षम बना देंगे।
इस संबंध में उपायुञ्चत ने बताया कि सक्षम हरियाणा अभियान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए, कई पहल शामिल की जा रही हैं। इनमें लर्निंग एनहांसमेंट प्रोग्राम के माध्यम से उपचारात्मक शिक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है। नकल को रोकने, डाटा संग्रह और डेटा विश्लेषण में सुधार करके सैट परिणामों में सुधार लाना, समीक्षा और निगरानी तंत्र को मजबूत करना, सक्षम योजनाओं के माध्यम से जिला और ब्लॉक स्तर पर योजना की कार्यान्वयन की सुविधा, शिक्षा विभाग की प्रौद्योगिकी प्रणालियों (प्रबंधन सूचना प्रणाली व शैक्षणिक निगरानी प्रणाली)में सुधार लाकर इस तरह की पहल के माध्यम से राज्य का लक्ष्य एक वर्ष में 80 प्रतिशत छात्रों के लिए ग्रेड स्तर की दक्षता हासिल करने के बाद सक्षम बनने का है।
उन्होंने बताया कि एक राज्य को सक्षम बनने के लिए, उसके सभी जिले को सक्षम बनने की आवश्यकता है और एक जिले को सक्षम बनने के लिए, अपने सभी ब्लॉक को सक्षम बनाने की जरूरत है। यदि किसी ब्लॉक को लगता है कि उसके 80 प्रतिशत छात्रों ने ग्रेड स्तर की योग्यता हासिल कर ली है, तो वह सक्षम घोषणा के तहत खुद को नामांकित करता है। राज्य एक तीसरे पक्ष के मूल्यांकन के माध्यम से उनके नामांकन की पुष्टि करता है। ग्रेड 3,5 और 7 के छात्रों का नमूना के आधार पर भाषा (हिंदी) और गणित में मूल्यांकन किया जाता है। एक वैज्ञानिक नमूना पद्धति का उपयोग उन स्कूलों को चुनने के लिए किया जाता है जो ग्रामीण, शहरी, लडक़ों, लड़कियों, प्राथमिक और माध्यमिक का सबसे अच्छा प्रतिनिधित्व करते हैं। यह इन स्कूलों में है कि तीसरे पक्ष का मूल्यांकन किया जाता है। शामिल होने वाली तीसरी पार्टी ग्रे मैटर्स इंडिया है जो हैदराबाद स्थित प्रमुख मूल्यांकनकर्ता है।
सक्षम हरियाणा प्रोजेञ्चट को मॉनीटर करने वाली मुक्चयमंत्री की सुशासन सहयोगी साक्षी श्री वास्तव ने बताया कि मूल्यांकन का नवीनतम दौर 22 नवक्वबर को आयोजित किया गया था जिसमें ें 17 जिलों में से 25 ब्लॉक लिए गए थे। जिसमें नीलोखेडी द्ब्रलॉक एक था।
Post Now India Post Now India