Breaking News
Home / Uncategorized / बुढाखेड़ा के वाल्मीकी चौपाल में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया

बुढाखेड़ा के वाल्मीकी चौपाल में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया

करनाल 10 जनवरी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के फिल्ड आउटरीच ब्यूरो भारत सरकार की जालन्धर व हिसार इकाई ने आज बुढाखेड़ा के वाल्मीकी चौपाल में स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें नगर निगम करनाल के डिप्टी म्युनिसिपल कमीशनर धीरज कुमार मुख्य अतिथि व जिला कार्यक्रम अधिकारी राजबाला विशेष मेहमान के रूप में उपस्थित रहीं। नगर निगम के डिप्टी म्युनिसिपल कमीशनर ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 चल रहा है। हम उम्मीद करते हैं कि पहले 10 शहरों में आने का प्रयास करेंगे। नगर निगम अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी व निष्ठïा से कर रहा है। वह लोगों से  यह अपील करते हैं कि जो सपना हमारे प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने देखा है कि इस देश को स्वच्छ व स्वस्थ बनायेगें, वह तभी होगा जब लोगों का सहयोग सरकार को मिलेगा।
रीजनल आउटरीच ब्यूरो चंडीगढ के निदेशक आशीष गोयल विशेष तौर पर इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए।  उन्होंने जनसमूह को कहा कि हमारा विभाग स्वच्छता को लेकर  पूरे भारत में लगभग 1 हजार कार्यक्रम कर रहा है ताकि लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आ सके।  इस कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के गुरूदेव सिंह, डा० सचिन व महावीर प्रसाद ने लोगों को स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान फील्ड आउटरीच ब्यूरो जालन्धर  के अधिकारी कवीशदत ने स्वच्छता-ही सेवा की शपथ भी दिलवाई। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को हरा व नीला कू ड़ादान भी बांटे गए तथा विभाग के कलाकारों द्वारा लोगों का मनोरंजन हरियाणवी गीतों व रागिनी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अन्त में विशेष व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *