कुरुक्षेत्र 11 जनवरी। सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग की तरफ से 14 से 18 जनवरी तक रोजाना सुबह 11 बजे पूर्व सैनिकों के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें पूर्व सैनिकों की पैंशन व अन्य सभी प्रकार की समस्याओं के समाधान के अलावा केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा उनके लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबध में जागरूक किया जाएगा।
जिला सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल राजेन्द्र सिंह ने आज यहां जारी एक प्रेस ब्यान में कहा कि प्र्रति वर्ष 14 जनवरी को भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाया जाता है। इस बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल व ले. जरनल केजे सिंह, पीवीएसएसम व वीएसएम एवं बार, मुख्यमंत्री के सलाहकार ने विशेष निर्देश् दिए है कि सैनिकों के कल्याण के लिए प्रत्येक खंड में कार्यक्रम आयोजित किए जाए। कर्नल राजेन्द्र सिंह ने बताया कि 14 जनवरी खंड पिहोवा स्थित किसान विश्राम गृह में 15 जनवरी को थानेसर खंड के गांव दयालपुर में 16 जनवरी को लाडवा खंड के पीडब्लयूडी विश्राम गृह में 17 जनवरी को शाहबाद खंड के शरीफगढ में इस प्रकार के कायर्ककम सुबह 11 बजे से 1 बजे तक आयेाजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में सभी खंडों के पूर्व सैनिकों विधवाओं ताथा उनके आश्रितों की विभिन्न प्रकार की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। वैटरन सप्ताह के दौरान ये प्रयास किए जाएंगे कि भूतपूर्व सैनिकों विधवाओं को जिला सैनिक बोर्ड में आने की बजाए अधिकारीगण खुद उनके खंडों तथा गांवों में जाकर उनकी समस्याएं सुनेगे तथा उनका समाधान करेेंगे।
Post Now India Post Now India