Breaking News
Home / Uncategorized / मुख्यमंत्री ने विकास करवाकर करनाल की बदली तस्वीर: ओएसडी अमरेन्द्र सिंह

मुख्यमंत्री ने विकास करवाकर करनाल की बदली तस्वीर: ओएसडी अमरेन्द्र सिंह

करनाल 15 जनवरी,  मुख्यमंत्री के  ओएसडी अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि पिछले 4 साल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा करनाल में इतने विकास कार्य करवाए हैं कि आज करनाल की तस्वीर बदलती हुई दिखाई दे रही है, पहले वाले करनाल और आज के करनाल में जनता को अन्तर देखना होगा। उन्होंने करनाल के सैक्टर-5  में करीब 1 करोड़ 77 लाख रूपए की लागत से होने वाले इंटरलोकिंग टाईलस के कार्य का शुभारम्भ करते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं छोडी जाएगी, सार्वजनिक विकास जहां जनता करवाएगी वहां बिना किसी देरी के तुरन्त कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। विकास का पहिया हर क्षेत्र में ऐसे ही जारी रहेगा।
ओएसडी ने मंगलवार को सैक्टर-5 में बनने वाली सडको का नारियल फोडकर शिलान्यास किया और कहा कि शहर के हर क्षेत्र में बिना भेदभाव के विकास चल रहा है, विकास के मामले में किसी प्रकार की अनदेखी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में करनाल शहर तालाब का रूप धारण कर लेता था, चारो तरफ पानी ही पानी दिखाई देता था, मुख्यमंत्री ने निर्णय लिया कि करनाल की सीवरेज व्यवस्था दुरस्त की जाए और अब करनाल के लोगों को बरसाती पानी की दिक्कत नहीं होगी। जो जरूरी है उस पर पहले काम किया गया ताकि लोगों को समस्याओं से निजात दिलाई जा सके, आगे भी इसी प्रकार विकास कार्य जारी रहेंगे।
करनाल नगर निगम की मेयर रेणु बाला गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में करनाल बदल रहा है, पिछले 4 सालों में करोडो रूपए के विकास कार्य हुए हैं और जो विकास कार्य शेष हैं, उन पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि जनता ने मुझे मेयर चुनकर सेवा करने का पुन: मौक ा दिया है और वह इस कार्य में कोई कसर नहीं छोडेंगी। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य अशोक सुखीजा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल शहर के हर वार्ड में बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंने कहा कि करनाल के सैक्टर-5 में करीब 1 करोड़ 77 लाख रूपए के विकास कार्य की शुरूआत की गई है, यह कार्य आगामी 3 महीने में पूरा हो जाएगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया है। इस मौके पर वार्ड की पार्षद मेघा भंडारी ने आए हुए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता ओमप्रकाश अरोडा, पार्षद जोगिन्द्र शर्मा, भाजपा कार्यकर्ता अशोक भंडारी, अर्बन मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता, श्रम कल्याण बोर्ड के सदस्य सतीश गुप्ता, भाजपा कार्यकर्ता विनोद गोयल सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बॉक्स:-जनता का दरबार लगाकर सुनी जा रही हैं लोगों की समस्याएं, करनाल विधानसभा क्षेत्र के सभी 6 गांव में विकास के लिए मुख्यमंत्री द्वारा दिया करोडो रूपए का अनुदान।
ओएसडी अमरेन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सप्ताह के मंगलवार को काछवा गांव में जनता की समस्याएं सुनी जाती है , जिनका अधिकारियों के सहयोग से निराकरण किया जाता है। उन्होंने बताया कि जब करनाल विधानसभा क्षेत्र में आने वाले 6 गांव के सरपंचों से पुछा जाता है कि विकास के लिए कुछ पैसे की जरूरत है तो वह कहते है कि सर, अभी तो पहले वाला पैसा ही नहीं लगा, इन गांवों में करोडो रूपए के विकास हुए और कुछ विकास कार्यों पर काम चल रहा है। ओएसडी ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। इस जनता दरबार में दर्जनों ग्रामीणों ने ओएसडी के सामने अपनी समस्याएं रखी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *