कुरुक्षेत्र 14 जनवरी एलएनजेपी सिविल हस्पताल कुरूक्षेत्र के डिप्टी सिविल सर्जन डा सुरेश सहोता के नेतृत्व में जिला जेल कुरूक्षेत्र में बन्दियों की मैडिकल जांच हेतू नि:शुल्क मैडिकल कैम्प लगाया गया। इस मैडिकल शिविर में डा. गौरव चावला, एलटी मीत चौधरी, काउंसलर दया सिहं व पंकज कुमार ने उक्त कैम्प में बंदियों का मैडिकल चैकअप किया। डिप्टी सिविल सर्जन ने कहा कि जेल के समस्त बन्दियों के लगभग 4-5 चरणों में हैपेटाईटीस सी व हैपेटाईटिस बी के टैस्ट करवाये जाने है।
उन्होंने बताया कि आज प्रथम चरण में लगभग 120 बन्दियों के ब्लड सैम्पल लेकर हैपेटाईटीस सी व हैपेटाईटिस बी के टैस्ट करवाये गये और बन्दियों को बिमारियों के प्रति सजग रहने बारे सचेत किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक डा. संजय सिह, उप अधीक्षक जेल रेशम सिंह, सहायक अधीक्षक जेल जोगिन्द्र सिहं व रघुबीर सिहं तथा जेल स्टाफ मौजूद था। जेल अधीक्षक ने जेल प्रशासन की और से डिप्टी सिविल सर्जन डा. सुरेश सहोता व उनकी मैडिकल टीम का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी जेल में इस प्रकार के मैडिकल कैम्प लगाने बारे अनुरोध किया।
Post Now India Post Now India