कुरुक्षेत्र 26 जनवरी। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि सेक्टर 3 में पीलिया फैलने के मामलें में दोषी अधिकारियों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। इस मामलें की जांच की जाएगी और सम्बन्धित विभाग की जिम्मेवारी तय की जाएगी। इस मामलें की जांच के आदेश दिए गए है, इन आदेशों के बाद प्रशासन की तरफ से एसडीएम थानेसर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अहम पहलु यह है कि जनस्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग और हुड्डा विभाग के अधिकारी मौके पर जाकर सैम्पल लेंगे और शीघ्र अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। विधायक सुभाष सुधा ने दूरभाष पर कहा कि सेक्टर 3 में तीन लोगों की मृत्यु एक बड़ी दुखद घटना है कि पीलिया की वजह से इतना बडा हादसा हो गया। इसलिए इस मामलें में दोषी लोगों का पता लगाया जाना बहुत जरूरी है। उन्होने उपायुक्त को आदेश दिए कि इस मामलें में तुरंत जांच की जाए और जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया जाए। यह कमेटी शीघ्र अति शीघ्र अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। उन्होने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड सहन नहीं किया जाएगा, लोगों को मूलभूत सुविधाएं देना प्रशासन का प्रथम कर्तव्य है, इसलिए इस कार्य को अधिकारी गम्भीरता से लें।
Home / Events / पीलिया फैलने के मामलें में दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें प्रशासन, एसडीएम को नियुक्त किया नोडल अधिकारी
Check Also
स्वास्थ्य विभाग ने विश्व टीकाकरण सप्ताह तथा एम.आर. (खसरा-रूबेला) उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
पिपली (कुरुक्षेत्र) (निस) 26 अप्रैल । स्वास्थ्य विभाग हरियाणा द्वारा जिला मे मनाए जा रहे …
Post Now India Post Now India