कुरुक्षेत्र. रेवाड़ी मंडल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी हरियाणा के निदेशक श्रीकांत जाधव ने अपने कर कमलों से जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किये. उन्होंने पीपली फ्लाईओवर के नीचे जरूरतमंदों को कम्बल वितरित करते हुए कहा कि ऐसे जरूरतमंदों की हर संभव सहायता की जाए जो वास्तव में बेसहारा है. ज्ञात है कि उनके दिशानिर्देश व् मार्गदर्शन में हरियाणा के विभिन्न शहरों में हरियाणा पुलिस के जवानों द्वारा रोटी बैंक संचालित हैं जो जरूरतमंद लोगों व् बच्चों को भोजन उपलब्ध करा रहे हैं. आज संयोगवश कुरुक्षेत्र में रोटी बैंक शाखा को 251 दिन पुरे हुए और मकर संक्रांति के अवसर पर एडीजीपी श्रीकांत जाधव कुरुक्षेत्र पहुंचे और अपने कर कमलों से गरम कम्बल वितरित किये. उन्होंने रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह शाखा बहुत ही उत्कृष्ट कार्य कर रही है और भविष्य में भी प्रत्येक जरूरतमंद का सहारा बनने बारे प्रोत्साहित किया और निर्देश दिए कि गरम वस्त्र और कम्बल प्रत्येक सही व्यक्ति तक ही पहुँचने चाहिए. उन्होंने कहा कि पुलिस जनता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए ही है. इस अवसर पर रोटी बैंक शाखा कुरुक्षेत्र के प्रधान सेवक डॉ. अशोक कुमार वर्मा, उपप्रधान डॉ. भारतेन्दु हरीश, कोषाध्यक्ष पंकज ठकराल, समाजसेविका राज कुमारी पंवार, विक्रम, दुर्गा, थाना सदर प्रभारी सुरेश कुमार, सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार और राज कुमार सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे.
Post Now India Post Now India