Breaking News
Home / Uncategorized / जेसीआई क्लब द्वारा हवन यज्ञ एवं भंडारा आयोजित

जेसीआई क्लब द्वारा हवन यज्ञ एवं भंडारा आयोजित

कुरुक्षेत्र, 15 जनवरी। सामाजिक संस्था जेसीआई क्लब द्वारा दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में हवन यज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। संस्था के प्रधान दीपक चोपड़ा ने बताया कि बीती 12 जनवरी को संस्था की वर्ष 2019 की नई टीम का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। नई टीम द्वारा सामाजिक गतिविधियों में इस वर्ष अपनी बढ़-चढक़र भागीदारी करने से पूर्व विश्वशांति हेतु हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। मंदिर के संचालक पं. पे्रम कुमार ने पूरे विधिविधान से मंत्रोच्चारण के बीच सभी सदस्यों द्वारा आहूतियां डलवाई। इस हवन यज्ञ में संस्था के सभी सदस्यों ने भाग लिया। यज्ञ के उपरांत मंदिर परिसर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें साधु, राहगीरों और पर्यटकों ने भी पूड़ी, कढ़ी चावल, हलवे व सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर क्लब के सचिव विजय बजाज, कोषाध्यक्ष जगमोहन कवातरा, मुकेश पाहवा, पूर्व प्रधान गणेश खोसला, चन्दे्रश अरोड़ा, जसपाल नैन, नवीन परुथी, पवन बिरमानी, सुनील मित्तल, कुलदीप चोपड़ा, डॉ. राजेश वधवा, डॉ. मनीष मदान, महिला विंग की प्रधान पूनम पुरुथी, सचिव सोनिका वधवा, डॉ. दीपिका चोपड़ा, डॉ. माधविका मदान, रजनी अरोड़ा, अल्का पाहवा, सोनिका भारद्वाज, रुचि गोयल व अन्य कई सदस्य मौजूद थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *