कुरूक्षेत्र 21 जनवरी:- जिला पुलिस कुरूक्षेत्र की अपराध शाखा-1 ने अवैध हथियार सहित किया एक काबू। यह जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुरूक्षेत्र श्री सुरेन्द्र पाल सिहं ने बताया कि गत दिवस जिला पुलिस कुरूक्षेत्र की अपराध शाखा-1 के हवलदार नरेश कुमार ने अपनी टीम सिपाही अमित कुमार, सिपाही प्रदीप कुमार व चालक सिपाही विक्रम सिहं के साथ एनआईटी गेट के पास नाकाबंदी की हुई थी। नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को पैदल आता हुए दिखाई दिया। जो सामने पुलिस को देख कर वापिस मुड कर तेज-तेज कदमों से वापिस जाने लगा । शक के आधार पर पुलिस ने उसको रोक कर चैक किया तो उसके कब्जे से एक देशी कटटा 315 बोर बिना लाईसैंस व बिना परमिट के बरामद हुआ। नाम व पता पुछने पर उसने अपना नाम प्रेम सिहं उर्फ सीटटू वासी गांव तिगरी खालसा बताया। पुलिस ने उसके विरूध थाना के0यु0के0 में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके गिरफतार कर लिया है।
Check Also
गवाहों को सुरक्षा प्रदान करने की नीति को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
कुरुक्षेत्र 8 जनवरी। उपायुक्त धीरेंद्र खडगटा ने कहा कि विभिन्न मामलों में अनियमितता, गलत, अनैतिक …
Post Now India Post Now India