Breaking News
Home / Uncategorized / सभी लंबित घोषणाओं पर 25 फरवरी से पहले हो टैंडर, घोषणा पूरी होने पर बदलेगी करनाल जिले की तस्वीर: एसीएस नवराज संधू

सभी लंबित घोषणाओं पर 25 फरवरी से पहले हो टैंडर, घोषणा पूरी होने पर बदलेगी करनाल जिले की तस्वीर: एसीएस नवराज संधू

करनाल 21 जनवरी, अतिरिक्त प्रधान सचिव नवराज संधू ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में मुख्यमंत्री की जो भी घोषणाएं हैं उसे निर्धारित समय पर पूरा करें, यदि कोई अड़चन आती है तो उसकी जानकारी मुख्यालय को दें। एसीएस ने जिले में मुख्यमंत्री द्वारा विकास कार्यों के लिए की गई 479 घोषणाओं में से लंबित 153 घोषणाओं की विधानसभा अनुसार समीक्षा की और संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसीएस सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में मुख्यमंत्री द्वारा विकास कार्यों के लिए की गई घोषणाओं की समीक्षा कर रही थी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में अब तक 479 घोषणाएं मुख्यमंत्री ने की हैं जिनमें से 147 पूरी हो गई हैं और 179 पर काम अंतिम चरणों में हैं और जो 153 घोषणाएं लंबित हैं, उन पर 25 फरवरी तक हर हाल में टैंडर होना चाहिए।
बता दें कि करनाल विधानसभा क्षेत्र में 95 घोषणाओं में से 48 पूरी हो गईं हैं, 34 पर काम अंतिम चरण में हैं और 13 लंबित हैं। नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र में 107 घोषणाओं में से 20 पूरी हो गईं हैं, 41 पर काम अंतिम चरण में हैं और 46 लंबित हैं। घरौंडा विधानसभा क्षेत्र में 97 घोषणाओं में से 31 पूरी हो गईं हैं, 42 पर काम अंतिम चरण में हैं और 24 लंबित हैं। इसी प्रकार असंध विधानसभा क्षेत्र में 88 घोषणाओं में से 23 पूरी हो गईं हैं, 28 पर काम अंतिम चरण में हैं और 37 लंबित हैं तथा इंद्री विधानसभा क्षेत्र में 92 घोषणाओं में से 25 पूरी हो गईं हैं, 34 पर काम अंतिम चरण में हैं और 33 लंबित हैं।
एसीएस ने कहा कि जो लंबित विकास कार्य हैं उनमें ज्यादातर वन विभाग के पेड़ कटने व कईं घोषणाएं ऐसी हैं जिनमें विकास कार्यों के लिए जगह की जरूरत है। उन्होंने निर्देश दिए कि तुरंत प्रभाव से इन घोषणाओं पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई 479 घोषणाओं के पूरा होने पर जिले की तस्वीर बदलेगी, मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार करनाल-मेरठ रोड के विस्तारीकरण पर 154 करोड़ रुपये, कुंजपुरा-कैथल-करनाल रोड पर 12 करोड़ रुपये, मल्टी स्टोरी पार्किंग करनाल में 21 लाख 76 हजार रुपये, कैथल-काछवा ब्रिज पर 33 करोड़ रुपये जिसका टैंडर हो चुका है, संघोई में 45 लाख रुपये से सामुदायिक केन्द्र, पर्यटन विभाग द्वारा कर्ण लेक पर विस्तारीकरण पर 10 करोड़ रुपये, तरावड़ी में रेलेव लाईन पर ओवर ब्रिज 5 करोड़ रुपये, बस्तली से निसिंग-गुनियाना रोड पर 2 करोड़ 65 लाख रुपये, निसिंग से सिंगड़ा पर 1 करोड़ 59 लाख रुपये, नीलोखेड़ी व निसिंग में पीडब्लयूडी द्वारा विश्राम गृह बनाए जाने हैं, घरौंडा के गांव बसताड़ा में महिला कॉलेज के लिए जमीन मिल चुकी है, शीघ्र ही टैंडर निकालने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार तरावड़ी में 1 करोड़ 58 लाख रुपये की लागत से फायर ब्रिगेड की बिल्डिंग बनाना प्रस्तावित तथा निसिंग के नगरपालिका भवन की 90 लाख रुपये की लागत से बिल्डिंग, निगदू गांव 12 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत से सीवरेज सिस्टम, गोंदर के जोहड़ को फाईव पाऊंड सिस्टम में विकसित करना, गोंदर में स्टेडियम का निर्माण, तरावड़ी में 50 बैड का सामुदायिक केन्द्र, समानाबाहु, नडाना, पधाना में पीएचसी व निसिंग के गांव बस्तली में कन्या महाविद्यालय, सीकरी, समानाबाहू, माजरा रोड़ान में स्टेडियम व निगदू में बस अड्डे बनाना जैसे विकास कार्य पर शीघ्र ही कार्य हो।
इस मौके पर उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया ने एसीएस को आश्वासन दिलाया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं के अनुसार जिला में जो भी लंबित घोषणाएं हैं उन विकास कार्यों पर शीघ्र ही काम होगा और 25 फरवरी से पहले सभी विकास कार्यों के टैंडर करवाकर काम शुरू करवाया जाएगा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *