शाहाबाद मारकंडा, 21 जनवरी सोमवार को शाहाबाद अनाज मंडी के प्रांगण में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शाहाबाद, विश्वास स्कूल, माता रूकमणी राय स्कूल, आर्य गल्र्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल, डी.ए.वी. सैनेटरी स्कूल तथा राजकीय उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की रिहर्सल की। यह जानकारी देते हुए तहसीलदार दिनेश ढिल्लो ने बताया कि उपमंडलाधीश शाहाबाद व शुगर मिल के एमडी सुशील कुमार के मार्गदर्शन में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नई अनाज मंडी शाहाबाद के परिसर में उपमण्डल स्तरीय गणतंत्र दिवस 26 जनवरी समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम व झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी संास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। वहीं गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों की विकासात्मक झांकियों का भी प्रदर्शन आर्कषक का केन्द्र रहेगा। उन्होने कहा कि कार्यक्रम में 45 मिनट का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। सभी आईटम देश भक्ति व सामाजिक होंगी। हर आईटम की समयावधि 5 मिनट से ज्यादा नहीं होगी। उन्होने कहा कि 22 जनवरी को रिहर्सल तथा 24 जनवरी को फुल ड्रैस फाईनल रिहर्सल अनाज मंडी शाहबाद में होगी। इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रिंसीपल अंजु गुप्ता, राजीव गुप्ता लंडी, राजबीर पुनियां यारा, हरदीप कौर चढूनी जाट्टान, प्राध्यापक लक्ष्मी प्रसाद शास्त्री, मुख्याध्यापक प्रदीप शर्मा, हरजिंद्र सिंह नगला, जसबीर सिंह, अनीता, अनिल खन्ना सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक, प्रशासनिक कर्मचारी व स्कूल के बच्चे मौजूद थे।
Post Now India Post Now India