शाहाबाद मारकंडा, 21 जनवरी जिला के उपायुक्त डाक्टर एस.एस. फुलिया के निर्देशानुसार सोमवार को खंड शाहाबाद के बीडीपीओ दीनानाथ शर्मा ने अपने कार्यालय में अपने पूरे स्टाफ की बैठक ली। उन्होंने कार्यालय के सहायक बलराम राणा को जागरूकता फोरम का खंड नोडल अधिकारी नियुक्त किया तथा सभी ग्राम सचिवों को अपने कार्यक्षेत्र में आने वाली ग्राम पंचायतों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। उन्होंने बताया कि कोई भी मतदाता केंद्र सरकार द्वारा जारी टोलफ्री नंबर 1950 पर फोन करके अपनी वोट से संबंधित वोट संख्या,फोटो, बूथ संख्या व अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कार्यालय के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के मोबाईल में वोटर हैल्पलाईन एैप लोड करवा दिया है तथा विस्तार से जानकारी हेतू नोटिस कार्यालय के प्रांगण में चस्पा दिए हैं। उन्होंने बताया कि अगर कोई मतदाता नई वोट बनवाना चाहता है तो इसके लिए फार्म नंबर-6, वोट कटवाने के लिए फार्म नंबर-7 और संशोधन के लिए फार्म नंबर-8 तथा हल्का बदवाने के लिए फार्म नंबर- 8ए भरकर अपने नजदीक के बीएलओ को प्रस्तुत करना होगा। उन्होने खंड के सभी सरपंचों से भी अनुरोध किया है कि इसके बारे में गांव में मुनियादी करवाकर लोगों को जागरूक करें। इस अवसर पर एसडीओ पंचायती राज जिले सिंह, कार्यालय के सभी अधिकारी, ग्राम सचिव, कर्मचारी, भाजपा नेता तेवर खान नहर माजरा, महामंत्री जगदीप सांगवान ठोल, गांव नहर माजरा के सरपंच टोनी, सरपंच जंगबीर सिंह मोहनपुर सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India