Breaking News
Home / Uncategorized / श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति द्वारा श्री श्याम संकीर्तन आयोजित

श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति द्वारा श्री श्याम संकीर्तन आयोजित

कुरुक्षेत्र, 21 जनवरी। श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति थानेसर द्वारा छोटा बाजार मार्किट में रविवार रात्रि श्रीखाटू श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। कोषाध्यक्ष विनीत राजपाल ने बताया कि कार्यक्रम में सभी दुकानदारों एवं भक्तों ने श्री श्याम पूजन में भाग लिया। इस अवसर पर नगरपरिषद थानेसर की अध्यक्षा उमा सुधा विशेष तौर पर शिरकत की। पुजारी पंडित नरेश भारद्वाज ने श्याम जी का अभिषेक  कराया,गायक लखबीर सिंह लक्खा ने श्याम जी के मधुर भजन सुनाकर समां बांधा। समिति के अध्यक्ष सुभाष सुखीजा एवं सभी सदस्यों ने सहयोगियों को श्री श्याम जी का भव्य स्वरुप प्रदान किया। दुनिया में देव हजारों हैंश्याम प्रभु का क्या कहना……श्याम इस दिल में तेरा ही ठिकाना हैअब तुझे छोडकऱ कहीं और नहीं जाना है……काली कमली वाला मेरा यार है….. और झुक गई बड़ी-बड़ी सरकार तेरी मोरझड़ी के आगे…. पर श्रद्धालु मस्ती में झूम उठे। प्रधान सुभाष सुखीजा ने कहा कि कलयुग में खाटू श्याम जी हारे के सहारे हैं। इनके दरबार से आज तक कोई निराश नहीं आया है। धर्म की रक्षा के लिए इन्होंने महाभारत युद्ध में अपने शीश का दान दिया था। अत: हमें भी श्री श्याम जी के दिखाए मार्ग के अनुसार धर्म की रक्षा करनी चाहिए।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *