Breaking News
Home / Uncategorized / छात्र-छात्राओं ने जमकर की परेड और पीटी शो की रिहर्सल

छात्र-छात्राओं ने जमकर की परेड और पीटी शो की रिहर्सल

कुरुक्षेत्र 23 जनवरी  गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के पावन अवसर पर 26 जनवरी को द्रोणाचार्य स्टेडियम जिलास्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार गणतंत्र दिवस पर ध्वजा रोहण करेंगे। इन कार्यक्रमों की तैयारियों में प्रशासिनक अधिकारी लगे हुए है।
अनाज मंडी के प्रांगण में बुधवार को रिहर्सल के तीसरे दिन जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के लिए पीटी शो, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल की गई है। उपायुक्त डा. एसएस फुलिया के दिशा-निर्देशानुसार विभिन्न स्कूलों के सैंकड़ों विद्यार्थियों ने सुबह से लेकर दोपहर तक जमकर पीटी शो और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल की जिनमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थानेसर ने हरियाणवी नृत्य, श्री महावीर जैन वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय देशभक्ति पर आधारित कोरियोग्राफी, गीता कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय व ग्रीन फिल्ड पब्लिक स्कूल ने राजस्थानी नृत्य,  गुरुनानक वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय ने भांगड़ा, विज्डम वल्र्ड स्कूल ने देशभक्ति गीत, सहारा कम्प्रेहेसिंव स्कूल ने बेटी बचाओ पर सामुहिक नृत्य, अग्रसैन पब्लिक स्कूल के सुमह नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल है। इसके साथ-साथ पीटी शो, मलखम्भ, डम्बल, योगा के विद्यार्थियों सहित पुलिस के जवानों और एनसीसी के विद्यार्थियों ने परेड का जमकर अभ्यास किया। इन टीमों के इंचार्ज ने मौके पर ही खामियों को दुरस्त करने के दिशा-निर्देश भी दिए।
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह को यादगार और धूम-धाम से मनाने के लिए जोर-शोर से तैयारियां की जा रही है। परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पीटी जैसे कार्यक्रमों की रिहर्सल शुरू कर दी गई है और 24 जनवरी को फूल डै्रस में फाईनल रिहर्सल की जाएगी। इन सभी कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे है। परेड़ कमांडर डीएसपी रमेश गुलिया ने परेड के लिए सभी टुकडिय़ों की रिहर्सल करवाई। इस दौरान परेड की कमियों को दूर करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री, डिप्टी डीईओ बलजीत सिंह, डीईओ विनोद कुमार, प्रिंसीपल रीटा बठला सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
उपायुक्त ने लगाई अधिकारियों की डयूटियां
उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने 26 जनवरी के लिए विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों की डयूटी लगाकर सुबह 7 बजे द्रोणाचार्य स्टेडियम में पहुंचने के दिशा-निर्देश दिए है। इन आदेशों के अनुसार वीआईपी ब्लाक में एसडीएम कार्यालय के सहायक रघुबीर नेगी, प्रेस ब्लाक के लिए डीआईपीआरओ कार्यालय के कर्मचारियों, अधिकारी ब्लाक के लिए उपायुक्त कार्यालय के सहायक राम निवास, स्वतंत्रता सैनानियों के ब्लाक के लिए जिला सैनिक बोर्ड के सचिव, अध्यापक व महिला ब्लाक के लिए शिक्षा विभाग, अधिवक्ता व सीनियर सिटीजन ब्लाक के लिए उपायुक्त कार्यालय के सहायक दीपक मंगला, सरंपच, नम्बरदार व जन साधारण ब्लाक के लिए डीडीपीओ कार्यालय के साथ-साथ ईनाम वितरण के लिए भी अधिकारियों की डयूटियां लगाई गई है।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *