कुरुक्षेत्र, 22 जनवरी ()। भक्ति प्रकृति सेवा संस्था द्वारा मंगलवार क ो ब्रह्मसरोवर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। संस्था की अध्यक्षा कुसुम राणा ने सभी सदस्यों सहित राहगीरों एवं साधु संतों को भोजन वितरित किया। अपने संबोधन में कुसुम राणा ने कहा कि अन्नदान के रूप में गरीबों एवं जरूरतमंदों को भरपेट खाना खिलाना पुण्य का काम है। इससे मन को सुख-शांति मिलती है, आत्मा खुश रहती है। अन्न दान करना मनुष्य का सबसे बड़ा तथा पुनित कत्र्तव्य है, इसे कत्र्तव्य समझकर दिया जाना चाहिए और उसके बदले में कुछ पाने की इच्छा नहीं होनी चाहिए। संस्था की गतिविधियां बताते हुए उन्होंनें कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर मैडिकल कैं प, रक्तदान शिविर, पौधा रोपण एवं छात्रों की सहायता की जाती है। इसके अलावा धर्म के प्रचार हेतु श्रीमद् भागवत कथा एवं अन्य अनुष्ठान करवाए जाते हैं।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India