कुरुक्षेत्र 22 जनवरी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के एथलेटिक मीट ‘सीटीयस-19’ के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में कॉमनवेल्थ गेम्स पद्क विजेता अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित मुक्केबाज मनोज कुमार ने शिरकत कि । उन्होंने अपनी जिंदगी के अनुभव साँझा करते हुए बताया कि जीवन में प्रगति करते हुए अनेक प्रकार की रुकावटों आती है उन्होंने बताया निडर होकर उनका सामना करना चाहिए । उन्होंने अपनी सारी प्रगति का श्रेय अपने बड़े भाई राजेश कुमार को दिया। इस एथलेटिक मीट ‘सीटीयस-19’ शुभारंभ संस्थान के खेल प्रांगण में मुख्य-अतिथि के रूप में संस्थान के निर्देशक पद्मश्री डा. सतीश कुमार द्वारा किया गया था। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियो द्वारा ‘मशाल रिले’ का शानदार प्रदर्शन किया गया। सभी खिलाडिय़ों ने ‘मार्च पास्ट’ कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। समापन समारोह में मुख्य-अतिथि मनोज कुमार द्वारा विभिन्न खेलों में अव्वल आए विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
Check Also
सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह
कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …
Post Now India Post Now India