कुरुक्षेत्र 23 जनवरी उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि केन्द्रीय विद्यालय में नए सत्र से नई कक्षा आठवीं को शुरु किया जा रहा है, इस कक्षा में 40 विद्यार्थियों की सीटे आरक्षित की गई है। इसके अलावा विद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों के सर्वांगिण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों पर विशेष फोकस रखा जाएगा।
वे बुधवार को सैक्टर 4 में केन्द्रीय विद्यालय की विद्यालय प्रबंधन कमेटी की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इस बैठक में मैनेजमेंट कमेटी के सचिव एवं स्कूल के प्रिंसीपल डा. भूषण कुमार ने विद्यालय के नए शैक्षणिक सत्र 2019 की तैयारियों, खेलकूद, प्रगति और अन्य गतिविधियों, विद्यालय का समान खरीदने के लिए पार्टियों के सूचिबद्घ करने की कार्रवाई सहित अन्य गतिविधियों को विस्तृत रुप से रखा। इसके साथ ही कमेटी की सदस्य पूनम ने बच्चों की भाषा और सर्वांगिण विकास, प्रोफेसर बलजिन्द्र सैनी ने भी विद्यालय से सम्बन्धित गतिविधियों के बारे में भी कुछ सुझाव कमेटी के समक्ष रखे।
उपायुक्त ने कहा कि स्कूल में अनुबंधित शिक्षकों की भर्ती केवल केन्द्रीय विद्यालय के नियमानुसार ही की जानी चाहिए। इस मामले में रतिभर भी लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। स्कूल में सूचिबद्घ की गई पार्टियों से नियमानुसर ही समान को खरीदने का काम किया जाएगा। इसके अलावा उपायुक्त ने ठेकेदार गुरचरण सिंह से केन्द्रीय विद्यालय के नए भवन की प्रगति रिपोर्ट हासिल की और निर्देश दिए कि निर्धारित समयावधि में भवन निर्माण कार्य को पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। इस भवन के निर्माण कार्य में उच्चस्तरीय सामग्री का ही प्रयोग किया जाना चाहिए। स्कूल के प्रिंसीपल डा. भूषण कुमार ने कहा कि स्कूल का नया सत्र 1 अप्रैल 2019 से शुरु होगा और इस समय विद्यालय में पहली से सातवीं कक्षा तक 300 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे है। इस विद्यालय में राईट टू ऐजूकेशन योजना के तहत 25 प्रतिशत बच्चों को दाखिला दिया जाता है।
Post Now India Post Now India