पिहोवा 26 जनवरी – एसडीएम निर्मल नागर ने कहा कि देश के क्रांतिकारियों द्वारा आजादी के लिए किए गए लम्बे संघर्ष के बाद ही आज ही के दिन 1950 को बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के नेतृत्व में बनाया गया संविधान भारत में लागू हुआ। इसके बाद भारत को विश्व में एक सम्पूर्ण गणराज्य के रूप में पहचान प्राप्त हुई। भारतीय संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को बराबरी का अधिकार प्रदान किया।
एसडीएम निर्मल नागर शनिवार को पिहोवा अनाजमंडी के प्रांगण में उपमंडल स्तर पर आयोजित 70वें गणतंत्र दिवस समारोह में उपमंडल वासियों को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले एसडीएम निर्मल नागर ने उपमंडलस्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया और परेड का निरीक्षण करने उपरांत परेड की सलामी ली। इससे पूर्व एसडीएम निर्मल नागर ने शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्घांजलि अर्पित की। इस दौरान एसडीएम ने वीरांगना कुलदीप कौर को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।
एसडीएम निर्मल नागर ने गणतंत्र दिवस पर सभी उपमंडल वासियों को बधाई देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस पर सभी को प्रण करना चाहिए कि देश और प्रदेश के विकास में अपना योगदान देंगे और अनेकों शहीदों की कुर्बानियों तथा उनके सपनों को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने अभूतपूर्व स्वास्थ्य सेवा आयुष्मान भारत योजना को शुरु किया है। इसके तहत पात्र व्यक्ति हरियाणा व केन्द्र सरकार के पैनल में पंजीकृत किसी भी उत्कृष्टï निजी अस्पताल में फ्री में इलाज करवा सकता है। इसके तहत मरीज को 5 लाख रुपए तक का वार्षिक नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा दी जाती है।
इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा पीटी शो, मार्च पास्ट, लेजियम व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में गर्वमेंट गल्र्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल, गर्वमेंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल, बाबा श्रवण नाथ सीनियर सैकेंडरी स्कूल, गीता माडल स्कूल, शिव शिक्षा निकेतन स्कूल, एसडीएसएन सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सीडी पब्लिक स्कूल, हिमालय पब्लिक स्कूल, पंडित अनंत राम पब्लिक स्कूल, गुरू नानक देव अकदामी, बीएमएस सैकेंडरी स्कूल के बच्चों द्वारा मास पीटी कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद एसडीएम निर्मल नागर ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व पत्रकार साथियों को सम्मानित किया। मंच का संचालन नित्यानंद शास्त्री ने किया। इस मौके पर सिविल जज अमितेंद्र सिंह, डीएसपी धीरज कुमार, तहसीलदार चेतना चौधरी, सचिव नगरपालिका निशा शर्मा, नायब तहसीलदार राजेंद्र रोहिल्ला, खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र गर्ग, बीडीपीओ इस्माईलाबाद राजबीर सिंह, सचिव मार्केट कमेटी सतबीर सिंह, चेयरमैन मार्केट कमेटी गुरनाम मलिक, युधिष्ठिïर बहल, प्रधान नगरपालिका अशोक सिंगला, एसडीओ मदन सिंह, सीडीपीओ से सुपरवाईजर हरनीत कौर व कमलेश रानी, जयसिंह पाल सहित विभिन्न स्कूलों के बच्चे, अध्यापक व गणमान्य व्यक्ति मौजुद थे।
बाक्स
किन-किन टुकडिय़ों ने लिया परेड़ में भाग
उपमंडल पिहोवा के गणतंत्र दिवस की परेड की कमांड एएसआई जसवंत सिंह ने सम्भाली। हरियाणा पुलिस पिहोवा की टुकड़ी की कमांड एएसआई नरेन्द्र कुमार, एनसीसी डीएवी कालेज की कमांड तरुण कुमार, एनसीसी लड़कियां राजकीय कन्या स्कूल की कमान काजल, राजकीय कन्या स्कूल गल्र्ज गाईड की कमान आरती, राजकीय स्कूल धूलगढ़ की स्काउट की टुकड़ी की कमान राहुल, डीएवी स्कूल फ्लैग मार्च की कमान रोहन, बाबा श्रवण नाथ सीनियर सैंकेडरी स्कूल के बैंड की कमान खुशबूं ने सम्भाली। इस परेड में एनसीसी टुकड़ी प्रथम, हरियाणा पुलिस की टुकड़ी द्वितीय और लड़कियों की गल्र्ज गाईड की टुकड़ी तृतीय स्थान पर रही।
बाक्स
किन-किन को किया सम्मानित
एसडीएम निर्मल नागर ने स्वतंत्रता सेनानी जगीर सैनी कराह साहिब, सुरजीत कौर विधवा मुखत्यार सिंह भोरख, शांति देवी विधवा प्यारे लाल भौर सैदां, करतार कौर विधवा संगत सिंह गढ़ी लांगरी व सुरजीत कौर विधवा प्रीतम सिंह बोधनी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त सुनीता देवी पत्नी शहीद सुशील कुमार फौजी प्लाट पिहोवा, सतपाल कौर पत्नी शहीद सुजीत सिंह कलसा प्लाट, सुरजीत कौर पत्नी शहीद अमरीक सिंह किला फार्म असमानपुर, सत्या देवी पत्नी शहीद ओमप्रकाश हमीरा फार्म, सुरक्षा देवी माता शहीद श्याम लाल भौर सैदां व सुरिंद्र कौर पत्नी शहीद मेला सिंह जुरासी कलां को सम्मानित किया।
एसडीएम ने उल्लेखनीस कार्य करने के लिए ईशम सिंह सफाई कर्मचारी नगरपालिका, मेवा सिंह लीडिंग फायरमैन, सुखदेव सिंह बेलदार नगरपालिका कार्यालय, विनोद कुमार आक्शन रिकार्डर मार्केट कमेटी पिहोवा, बलजीत सिंह वर्क सुपरवाईजर पीडब्ल्यूडी कार्यालय, विक्रम कुमार ग्राम सचिव खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, रीटा गोयल प्रिंसीपल श्रीमती केसरी देवी लोहिया गर्ल स्कूल लोहार माजरा, संविता सूदन प्रिंसीपल, सामाजिक समरस्ता संदेश यात्रा को लेकर समाजसेवी अक्षय नंदा व सुरेश राणा, पवन कुमार, सुरेंद्र गोयल, विरेंद्र गर्ग खंड शिक्षा अधिकारी, कुलदीप कुमार इंचार्ज रा.व.मा.वि. ककराला गुजरान, प्रीतिका हुड्डïा मुख्याध्यापिका रा.उच्च वि. जलबेड़ा, बीरबल मौलक मुख्यध्यापक रा.मा.वि. रत्नगढ़ ककराली, पवन मित्तल मुख्य शिक्षक रा.प्रा. स्कूल धूलगढ़ गुलडेरा, अमित कुमार पीटीआई रा.व.मा.वि. पिहेवा, बलजीत सिंह मौलिक मुख्याध्यापक रा.मा.वि. कन्थला, डा. बलबीर सिंह कृषि विकास अधिकारी बटेड़ी, डा. कृष्ण कुमार कृषि विकास अधिकारी झांसा, उप नि. यशपाल प्रबंधक थाना पिहोवा, मुख्य सिपाही महेंद्र सिंह न. 403 थाना इस्माईलाबाद, मुख्य सिपाही हरविंद्र सिंह न. 421 उप-पुलिस अधीक्षक पिहोवा, मुख्य सिपाही रविंद्र सिंह न. 918 उप-पुलिस अधीक्षक पिहोवा, सिपाही होशियार सिंह न. 655, राजकुमार पटवारी, मनप्रीत पटवारी, पाला राम रीडर एसडीएम पिहोवा, युधिष्ठिर बहल, भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता, कांस्टेबल सुखविंद्र सिंह न. 1096 अंगरक्षक एसडीएम पिहोवा, सुशील कुमार एसडीएम ड्राईवर, निशा शर्मा सचिव मार्केट कमेटी को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
Post Now India Post Now India