कुरुक्षेत्र। समाजसेवी संस्था लायंस क्लब द्वारा आज गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। क्लब के प्रधान संजीव सेठ के नेतृत्व में लायंस क्लब के सभी सदस्य ब्रह्मसरोवर के किनारे स्थित 204 फुट ऊंचे तिरंगे के समक्ष इक_ा हुए। क्लब द्वारा आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यातिथि के रूप में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने भाग लिया। उनके कर कमलों से रिमोर्ट का बटन दबाकर तिरंगे को फहराया गया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस सभी देशवासियों को आदर और सम्मान के साथ मनाना चाहिए। ये दिन हमें भारतवासी होने का गौरव प्रदान करता है। क्लब के प्रधान संजीव सेठ ने कहा कि आज भारत विश्वभर में एक सुप्रीम शक्ति के रूप में उभरकर सामने आया है। इसके बावजूद भी हमारे देश में बहुत सी सामाजिक बुराइयां जैसे कन्या भू्रण हत्या, दहेज प्रथा, नशा, बेरोजगारी आज भी व्याप्त है। इन बुराइयों को दूर करने के लिए जहां केन्द्र और प्रदेश सरकारें कानून बनाकर उनका सख्ती से पालन करवा रही हैं। ऐसे में इन बुराइयों को खत्म करने के लिए सामाजिक संस्थाओं के सहयोग की भी अपेक्षा रहती है। लायंस क्लब इस दिशा में जिला प्रशासन और सरकार के साथ मिलकर जनहित कार्यों को अंजाम दे रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति के क्षेत्र में क्लब द्वारा वर्षभर अनेक कार्य किए जाते हैं। आज इसी कड़ी में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर विवेक कक्कड़, अमित अरोड़ा, जे.एस. विर्क, कृष्ण धवन, ब्रिजेश किंगर, लायन राज कुमार चौधरी, कृष्ण चुघ, प्रवीन ग्रोवर, केवल कृष्ण पाठक, मनोज गोयल, मुलतान सभा के प्रधान प्रदीप झांब, डॉ. सुरेन्द्र महता, आनंद बजाज, रमेश सुधा, पवन शर्मा पम्मी, सुरेन्द्र शर्मा, केडीबी सदस्य राजेन्द्र पराशर व अन्य सदस्य मौजूद थे।
Post Now India Post Now India