Breaking News
Home / Uncategorized / मुख्यमंत्री ने हरी चंद संदूजा के देहांत, राधे श्याम सलूजा की माता जी व सतीश कालड़ा के साले के देहांत के उपरांत परिवारजनों के घर जाकर दी सांत्वना

मुख्यमंत्री ने हरी चंद संदूजा के देहांत, राधे श्याम सलूजा की माता जी व सतीश कालड़ा के साले के देहांत के उपरांत परिवारजनों के घर जाकर दी सांत्वना

करनाल 28 जनवरी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा कार्यकर्ता व समाजसेवी हरी चंद संदूजा, राधे श्याम सलूजा व सतीश कालड़ा के निवास पर जाकर शोक व्यक्त किया तथा परिवार के साथ दु:ख सांझा किया।
मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रम के दौरान सोमवार को गांधी नगर स्थित हरी चंद संदूजा के घर उनकी मृत्यु के उपरांत सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों को सांत्वना दी और कहा कि हमारे बीच में एक योग्य व कर्मठ कार्यकर्ता नहीं रहे इसके लिए बहुत दुख है। बता दें कि हरी चंद संदूजा पर संगठन में मंडल स्तर की जिम्मेदारी थी और बीमारी के कारण 7 जनवरी को उनका 66 वर्ष की उम्र में देहांत हो गया था।
मुख्यमंत्री रामनगर स्थित राधे श्याम सलूजा के घर उनकी माता देवी बाई के निधन पर शोक प्रकट करने पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी, उसके उपरांत मुख्यमंत्री सैक्टर 7 स्थित भाजपा कार्यकर्ता सतीश कालड़ा के निवास पर उनके साले के देहांत के  उपरांत सांत्वना देने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी और दुख सांझा किया। इस मौके पर मेयर रेणू बाला गुप्ता, भाजपा के जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, जिला महासचिव योगेन्द्र राणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी शमशेर नैन, भाजपा जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष सतीश राणा, समाजसेवी बृज गुप्ता, अशोक भंडारी, भगवानदास अग्गी, पार्षद वीर विक्रम कुमार, रजनी परोचा सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *