कुरुक्षेत्र 29 जनवरी उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि जिले में रजिस्ट्रियों से सम्बन्धित जमाबंदी व इंतकाल के कार्य को पूरा करने में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए, अधिकारी समय रहते जमाबंदी व इंतकाल का कार्य पूरा करे। यह निर्देश उन्होंने मंगलवार को स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में राजस्व विभाग से सम्बन्धित मासिक बैठक में अधिकारियों को दिए।
उन्होंने कहा कि जिले में वर्ष 2017-18 में अब तक तैयार होने वाली जमाबंदियों की संख्या 81 है, जबकि दाखिल सदर हुई जमाबंदियों की संख्या 77 है, इसके अलावा जमाबंदियों की बकाया संख्या 4 है, जिसका कार्य जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंतकाल से सम्बन्धित कोई कार्य लम्बित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि शनिवार को भी कोर्ट लगाए तथा कोर्ट से सम्बन्धित मामलों को निपटाए। डीसी ने तहसीलादारों को कहा कि राजस्व विभाग से सम्बन्धित जो भी कोर्ट में लम्बित मामले चल रहे है, उनका जल्द निपटान करे तथा राजस्व विभाग से सम्बन्धित रिकवरी भी करे। इस मौके पर एडीसी अनिश यादव, एसडीएम थानेसर अनिल यादव, एसडीएम पिहोवा निर्मल नागर, डीआरओ डा. चांदी राम चौधरी, डीडीपीओ कपिल शर्मा, एआईपीआरओ बलराम शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
Post Now India Post Now India