Breaking News
Home / Uncategorized / 200 से ज्यादा लोगों ने टोल फ्री नम्बर 1950 का फायदा उठाकर ली अपने वोट की जानकारी

200 से ज्यादा लोगों ने टोल फ्री नम्बर 1950 का फायदा उठाकर ली अपने वोट की जानकारी

कुरुक्षेत्र 30 जनवरी – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. एसएस फुलिया ने कहा कि टोल फ्री नम्बर 1950 पर लोग फोन करके अपने वोट से सम्बन्धित जानकारी हासिल कर रहे है। इस नम्बर का फायदा 21 जनवरी से लेकर 30 जनवरी को सुबह 10 बजे 218 लोगों ने उठाया है। इस नम्बर को डायल करने वाले मतदाताओं की संख्या रोजाना बढ़ रही है।
उन्होंने आज यहां बातचीत करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार प्रत्येक मतदाता को जागरुक करने के लिए मतदाता प्रचार रथ गांव-गांव में पहुंच रहा है। इस प्रचार रथ के माध्यम से लोगों को वोट बनवाने, चुनावों के बारे और टोल फ्री नम्बर 1950 के बारे मेें जानकारी दे रहा है। जिसके कारण लोगों में जागरुकता आ रही है। इस टोल फ्री नम्बर पर 21 जनवरी से लेकर 30 जनवरी को सुबह 10 बजे तक 218 लोग भारत निर्वाचन आयोग की सेवाओं का फायदा उठा चुके है। इस नम्बर पर 21 जनवरी को 12 लोगों ने, 22 जनवरी को 33 लोग, 23 जनवरी को 17 लोग, 24 जनवरी को 30 लोग, 25 जनवरी को 42 लोग, 26 जनवरी को 15 लोग, 27 जनवरी को 13 लोग, 28 जनवरी को 27 लोग, 29 जनवरी को 24 लोग और 30 जनवरी को सुबह 10 बजे तक 5 लोगों ने डायल किया है।
उन्होंने कहा कि राष्टï्रीय मतदाता दिवस पर जिला निर्वाचन कार्यालय की तरफ से मतदाता प्रचार रथ को प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया गया था। यह प्रचार रथ 30 जनवरी को गांव रत्नगढ़, गांव किशन गढ़, गांव छपरी, गांव त्यौड़ा व गांव त्यौड़ी में पहुंचा। यहां पर लोगों को टोल फ्री नम्बर 1950 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ताकि लोग 1950 नम्बर डायल करके अपने वोट से सम्बन्धित हर प्रकार की जानकारी हासिल कर सके। इतना ही नहीं लोगों को 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष पूरा होने पर पात्र लोगों को वोट बनवाने, मृत्यु होने पर वोट कटवाने और गांव और शहर छोडऩे पर वोट ट्रांसफर करने सहित तमाम जानकारियां दी गई है। इतना ही नहीं यह मतदाता प्रचार रथ लोगों को ईवीएम व वीवी पैट की भी जानकारी मुहैया करवा रहा है। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी को गांव पट्टïी शहजादपुर में सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर, गांव नगला में 11 बजकर 30 मिनट पर, गांव मामू माजरा में 1 बजे व गांव कलसाना में 2 बजकर 30 मिनट पर, 1 फरवरी को गांव दयाल नगर शाहबाद में सुबह 10 बजे, गांव मोहनपुर में 11 बजे, गांव मदनपुर में 12 बजकर 15 मिनट पर, गांव गुमटी में 1 बजकर 30 मिनट पर व गांव मलकपुर में 2 बजकर 30 मिनट में पहुंचेगा।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *