Breaking News
Home / Uncategorized / बसताड़ा आंगनवाड़ी केन्द्र में कलाकारों ने किया सरकार की योजनाओं का प्रचार, अब तक 105 गांवों में हो चुका है प्रचार: सुनील कुमार

बसताड़ा आंगनवाड़ी केन्द्र में कलाकारों ने किया सरकार की योजनाओं का प्रचार, अब तक 105 गांवों में हो चुका है प्रचार: सुनील कुमार

करनाल 31 जनवरी, विशेष प्रचार अभियान के तहत विभागीय ड्रामा पार्टी के कलाकारों ने बसताड़ा आंगनवाडी केन्द्र में नुक्कड़ सभा आयोजित करके ग्रामीण महिलाओं को सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में जागरूक किया। इस प्रचार अभियान में विभागीय तथा अनुबंधित भजन मंडली जुटी हुई है जोकि आगामी 22 फरवरी तक गांव-गांव पहुंच कर लोकगीतों के माध्यम से योजनाओं का प्रचार करेंगी।
यह जानकारी जिला सूचना एवं जन सम्पर्क अधिकारी सुनील कुमार ने दी।  उन्होंने बताया कि करनाल जिला में विशेष प्रचार अभियान के तहत अब तक 105 गांवों में व्यापक प्रचार-प्रसार का कार्य हो चुका है तथा शेष गावों मेें आगामी 22 फरवरी तक प्रचार-प्रसार का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 7 विभिन्न प्रचार यूनिटों की डयूटियां लगाई गई है, जिसमें विभाग की ड्रामा पार्टी, भजन पार्टियां तथा सिनेमा यूनिट शामिल है। उन्होंने बताया कि यह विशेष प्रचार अभियान सूचना, जन सम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक समीर पाल सरो के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई गई जन कल्याणकारी नीतियों तथा सरकार द्वारा किये गए विकासात्मक कार्यो की विस्तृत जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जा रही है।
इस मौके पर सीमा देवी,सोनिया देवी, माया देवी, कृष्णा देवी, गुड्डïी देवी,सुलोचना देवी,निर्मला देवी,सरोज देवी,केला देवी,पुष्पा देवी,नीता देवी, मोनिका देवी,आंगनवाड़ी वर्कर सोनी व हैल्पर रेशमा देवी सहित भारी संख्या में महिलाऐं उपस्थित थी।

About postnow

Check Also

सरकार ने किसानों के लिए खोला क्षतिपूर्ति पोर्टल:नेहा सिंह

कुरुक्षेत्र । उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि सरकार ने किसानों के लिए राजस्व विभाग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *